Ladki Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते हैं. इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही आनंद आ जाता है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक विदेशी लड़की पिंक रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही है, और वह बॉलीवुड के मशहूर रेट्रो गाने ‘मैं क्या जानूं रे’ पर डांस कर रही है. वैसे भी भारतीय गानों का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिलता है. कई विदेशी लोग हिंदी गानों पर डांस रील बनाकर इंटरनेट पर छा जाते हैं. ऐसा ही इस लड़की के साथ भी हुआ है.
विदेशी लड़की का डांस
लता मंगेशकर के मशहूर गाने ‘मैं क्या जानूं रे’ पर विदेशी लड़की ने न सिर्फ इस गाने पर खूबसूरत डांस किया है, बल्कि बेहतरीन एक्सप्रेशन्स भी दिए हैं. उसके चेहरे के भाव गाने के हर शब्द से मेल खाते नजर आते हैं. पिंक एथनिक लहंगा और पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी में वह बेहद आकर्षक लग रही है. उसकी परफेक्ट लिप-सिंकिंग और आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि भारतीय संस्कृति और संगीत की खूबसूरती का जादू दुनिया भर में फैल रहा है. कई लोगों ने लिखा कि विदेशी लड़की ने भारतीय पहनावे और गाने के साथ पूरा न्याय किया है. कुछ ने उसकी अदाओं को बेहद सुंदर बताया है, तो कुछ ने कहा कि उसने अपने एक्सप्रेशन्स से दिल जीत लिया. इस वीडियो में नेटिजन्स को चीज सबसे प्यारी लगी वो है विदेशी लड़की का भारतीय पहनावा. डांस से ज्यादा लोग उसकी सुंदरती की तारीफ में जुटे हैं. वीडियो को kiara_indian नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.