Ladki Ka Video Bina Koi Harkat Ke Viral Hui Ladki Metro Ka Video Google Trends Girl Went Viral Without Doing Anything In Front Of Metro You Will Shocked To See Whatever Happened
Ladki Ka Video: मेट्रो के सामने बिना कोई हरकत किए ही वायरल हो गई लड़की, जो हुआ देखते रह जाएंगे | देखें वीडियो
Ladki Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक लड़की मेट्रो स्टेशन पर बिना कुछ किए चुपचाप खड़ी है. मगर उसका अंदाज सोशल मीडिया पर धर्राटे काट रहा है.
Ladki Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कई तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं. लेकिन कभी-कभी बिना किसी खास कोशिश के भी लोग मशहूर हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में दिल्ली मेट्रो में हुआ. एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उसने कुछ खास नहीं किया फिर भी वीडियो वायरल हो गया. लड़की ने मेट्रो के सामने खड़े होकर कैमरे में पोज दिया, लेकिन इस साधारण से वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. इसे देखकर नेटिजन्स भी हैरान हैं और खूब रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
बिना कुछ किए वायरल हो गई लड़की
आप देखेंगे कि वीडियो में यह लड़की मेट्रो स्टेशन पर खड़ी है और कैमरे के सामने बस मुस्कुराती हुई दिखती है. वह न तो डांस कर रही है और न कोई खास एक्टिविटी कर रही है. बस मेट्रो के आगे खड़ी हो गई और कैमरे की तरफ देखती रही. ऐसा लगता था जैसे वह अपनी पासपोर्ट साइज फोटो खिंचवा रही हो. इसके बावजूद वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और कमेंट्स किए. कुछ यूजर्स ने तो उसे अपने आप में एक कला बताया.
मेट्रो से जुड़े इस वीडियो को देख कर लोग हैरान रह गए. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आपके अंदर तो अद्भुत कॉन्फिडेंस है”, जबकि दूसरे ने कहा, ‘बिना कुछ किए वायरल होना भी एक कला है.’ सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो की साधारणता ने ही इसे इतना वायरल बना दिया, क्योंकि आजकल लोग सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो को ज्यादा पसंद करते हैं जो साधारण और बिना किसी दिखावे के होते हैं. यह घटना इस बात को साबित करती है कि सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता. वीडियो को khushivideos1m नामक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.