Ladki Ka Video Hathi Ka Video Ladki Aur Hathi Ka Video Google Trends Girl Trying To Fun With Elephant But What Happened Next Wont Believe Jungle Ka Video Went Viral
Ladki Ka Video: हाथी के साथ मस्ती करने पहुंची थी लड़की, मगर गजराज ने ऐसा पटका भूल ना सकेगी | देखें वीडियो
Ladki Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक लड़की को हाथी के साथ मस्ती करना भारी पड़ गया. जो हुआ याद रखेगी बेचारी.
Ladki Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों हजारों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं. मगर इनमें से कुछ ही नजारे ऐसे होते हैं, जो हर किसी को चौंकाने का काम करते हैं. फिलहाल इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देख सकते हैं कि एक लड़की जंगल में जाती है और हाथी के साथ फोटो खिंचाने की तमन्ना रखती है. मगर उसके साथ जो कुछ हुआ उसे जिंदगी में याद रखेगी. दरअसल, हाथी ने लड़की को उठाकर पटक दिया जिसके बाद लड़की दर्द से कराहते हुए भाग निकली.
हाथी से मस्ती पड़ी भारी
यूं तो हाथी काफी शांत जानवर माने जाते हैं लेकिन एक बार इन्हें गुस्सा आ जाए फिर इन्हें शांत करना मुश्किल हो जाता है. जंगल में उथल-पुछल मचाने के साथ-साथ गुस्सैल हाथी रिहायशी इलाकों में भी तांडव मचा देते हैं. गुस्सैल हाथी के सामने शेर जैसे जानवर भी जाने से डरते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में भी हाथी का गुस्सा देखने को मिल रहा है. इसमें एक लड़की दिख रही है जो हाथी के साथ स्टाइलिश फोटो खिंचाना चाहती थी और उसके पास चली गई. पहले तो हाथी शांत रहा मगर जैसे ही लड़की ने कैमरा पकड़े अपने साथी को कुछ इशारा किया हाथी भड़क गया.
हाथी ने पलटकर लड़की को सूंड से टक्कर मार दी. टक्कर बजते ही लड़की जमीन पर धड़ाम हो गई और फोटो खिंचाने की सारी तमन्ना स्वाहा हो गई. लड़की को चोटें भी आईं और वो दर्द से कराहते हुए मौके से भाग निकली. उसे समझ आ चुका था कि जंगली जानवरों से मस्ती किसी भी समय भारी पड़ सकती है. वीडियो को @PicturesFoIder नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.