Ladki Ka Video: बच्चों के झूले पर खेल रही थीं लड़कियां, तभी हुआ ऐसा हाल जिंदगी भर याद रखेंगी | देखें वीडियो

Ladki Ka Video: ध्यान खींच रहा ये वीडियो तीन लड़कियों से जुड़ा है जो बच्चों के स्लाइडिंग झूले के साथ खेल रही थीं. तभी जो हुआ यकीन नहीं होगा.

Published date india.com Published: August 28, 2025 10:03 AM IST
Ladki Ka Video

Ladki Ka Video: सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लड़कियां बच्चों के स्लाइडिंग झूले पर मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसे हजारों बार देखा जा चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां बच्चों के स्लाइडर के ऊपर बैठी हुई हैं और बारी-बारी से झूले से नीचे फिसल रही हैं. पहली लड़की आसानी से नीचे उतरती है और एक तरफ खड़ी हो जाती है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वो काफी मजेदार और हंसी से भरपूर है.

झूले से गिरी लड़कियां

देख सकते हैं कि जैसे ही दूसरी लड़की फिसलकर नीचे आती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह जोर से नीचे गिर जाती है. वह अभी ठीक से उठ भी नहीं पाती कि तीसरी लड़की भी झूले से नीचे आती है और सीधे अपनी दोस्त के ऊपर गिर पड़ती है. इस दौरान दोनों की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग और कैमरा के पीछे से हंसी की आवाजें सुनाई देती हैं. खुद लड़कियां भी अपनी इस मजेदार हरकत पर खूब हंसती हैं. यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि कैसे छोटे-छोटे पलों में भी खुशी और मस्ती छिपी होती है.

यहां देखिए वीडियो इंस्टाग्राम पर:

देखते ही आएगी हंसी

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे खूब पसंद किया है और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो उनके दिन को बेहतर बना गया, तो कुछ ने इसे ‘दिन का सबसे मजेदार चीज’ कहा. इस फनी वीडियो को official_viralclips नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.