Ladki Ka Video: लड़की की हरकत देखकर पहले आएगा गुस्सा, फिर रोक नहीं पाएंगे हंसी | देखिए वीडियो

Ladki Ka Video: इसमें लड़की ऐसी हरकत करती दिख रही है जिसे देखने के बाद किसी को भी गुस्सा आ जाएगा. मगर अगले ही सेकेंड खेल पलट जाता है.

Published date india.com Published: May 2, 2025 3:10 PM IST
Ladki Ka Video

Ladki Ka Video: इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या वायरल हो जाए और क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. कई बार कुछ ऐसे मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं कि दिन बन जाता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर बहुत हैरानी होती है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लड़की का मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लड़की का ये वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. इसे देखकर नेटिजन्स भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं.

स्टाइल दिखाना पड़ा भारी

वायरल वीडियो एक पब्लिक टॉयलेट का मालूम होता है, जिसमें एक लड़की नजर आ रही है. इसमें लड़की जो हरकत करती हुई नजर आ रही है, उसे देखकर थोड़ा गुस्सा आ सकता है. मगर अगले ही पल कुछ ऐसा होता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा. दरअसल लड़की वॉश बेसिन में हाथ-मुंह धोने के बजाय अपने पैर देख रही है. पब्लिक टॉयलट में किसी को भी ऐसी हरकत करते देखकर बुरा लगा सकता है. इसी दौरान फ्रेम में ऐसा कुछ कैद हुआ कोई हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

वीडियो यहां इंस्टाग्राम पर दिखेगा:

बन गई हंसी का पात्र

ध्यान खींच रहे वीडियो में नजर आता है कि ऊंची हील की सैंडल पहने लड़की वॉश बेसिन में अपना एक पैर धोकर जैसे ही दूसरा पैर ऊपर उठाती है उसका संतुलन बिगड़ गया. खुद का संतुलन बिगड़ते ही लड़की धड़ाम से नीचे गिर गई. इसके बाद लड़की के पास मौजूद एक महिला तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंची. मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. अलग-अलग हैंडल से सैकड़ों बार इसे शेयर किया जा चुका है. हजारों लोग अभी तक वीडियो देख चुके हैं. इसे stigma.malee नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.