Ladki Ka Video: पैरों से तीर चलाकर लड़की ने भेद दिया लक्ष्य, नजारा देख हिल गए लोग- देखें वीडियो

Ladki Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की पैरों से आग लगी तीर को चलाती है. उसका निशाना एकदम सटीक बैठता है.

Published date india.com Published: July 11, 2022 12:54 PM IST
Ladki Ka Video

Ladki Ka Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए इसके बारे में अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है. कभी-कभार तो ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें लोगों के हुनर को देख यकीन ही नहीं होता है. सोशल मीडिया पर अभी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जो एक लड़की से जुड़ा है. वीडियो में आप देखेंगे के वो अपने पैरों से आग लगी हुई तीर से निशाना साध रही है. यहीं नहीं उसका निशाना एकदम सटीक भी बैठा है. वीडियो को देख हर कोई चकित है कि ऐसा कैसे हो सकता है. लोग हाथों से निशाना नहीं लगा पाते पर उसने पैरों से तीर चला दिया.

काफी इंप्रेसिव है लड़की का हुनर

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की का शरीर काफी लचीला है. उसने नियमित योग से अपने शरीर को लचीला बना रखा है. कुछ देर बाद वो आग लगी हुई तीर को अपने पैरों से पकड़ती है फिर धनुष पर रख निशाने पर उसे छोड़ देती है. इस हैरतअंगेज नजारे को देख हरकोई लड़की की तारीफ में जुटा है. वीडियो वाकई में यूनिक है और देखने वाले अपनी नजरों को नहीं हटा पाते हैं.

यहां देखिए वीडियो:

लड़की ने की जबरदस्त तीरंदाजी

जिस तरह से महारभारत में अर्जुन और कर्ण जब तीर चलाते थे तो उनका निशाना हमेशा सटीक ही बैठता था. उसी तरह लड़की ने अपने हाथों को छोड़ पैरों से तीर चलाकर सबके होश उड़ा दिए. वीडियो को @swabhimani1 नाम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, “योग: कर्मसु कौशलम.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.