Ladki Ka Video Ped Se Mohabbat Kar Baithi Ladki Girl Viral Video Google Trends Girl Named Ivy Bloom Fell In True Love With The Tree Her Dating Video Went Viral
Ladki Ka Video: पेड़ से ही सच्ची मोहब्बत कर बैठी लड़की, बोली- देखते ही कुछ-कुछ होता है | देखें वीडियो
Ladki Ka Video: इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक लड़की पेड़ के प्यार में पड़ जाती है. वो जहां भी जाती उसे साथ ले जाती. यहां तक की वो पेड़ को रोमांटिक डिनर पर भी ले गई.
Ladki Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में एक से एक नजारे देखने को मिलते हैं. इनमें कुछ इतने शानदार होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है. मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जो सबको चकित कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. अमेरिका की यूट्यूबर आइवी ब्लूम इन दिनों एक अजीब और अनोखे रोमांस को लेकर ध्यान खींच रही हैं. उनका कहना है कि उन्हें एक पेड़ से सच्चा प्यार हो गया है और उसे देखकर कुछ-कुछ होने लगता है. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपनी प्रेम कहानी को बयां कर रही हैं.
लड़की को पेड़ से हुआ प्यार
अमेरिका की रहने वाली आइवी ब्लूम हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक पेड़ के साथ रोमांटिक रिश्ते की बात कर रही हैं. आइवी कहना है कि वह पिछले दो हफ्तों से इस पेड़ को डेट कर रही हैं और उनका इस पेड़ के साथ एक गहरी भावनात्मक और रोमांटिक संबंध है. वीडियो में वह पेड़ को गले लगाती हैं, उसे चूमती हैं और उसके साथ समय बिताती दिखती हैं. आइवी ब्लूम नाम की इस लड़की ने अपने यूट्यूब चैनल पर पेड़ के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में दो वीडियो पोस्ट किए हैं. एक वीडियो में वह पेड़ का स्वागत करती हुई नजर आती हैं और उसे गले लगाती हैं.
वीडियो यूट्यूब पर देखें:
खुद ही बताई कहानी
आइवी ब्लूम दूसरे वीडियो में पेड़ के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखती हैं, जिसमें वह उसे अपने साथ ट्रिप पर ले जाती हैं और पानी में गेम्स खेलती हैं. उन्होंने बताया कि वह एक एआई सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं, जिससे पेड़ उनकी भावनाओं का जवाब देता है, और यह उनके रिश्ते को और भी विशेष बनाता है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैंय वीडियो को Ivy Bloom नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.