Ladki Ka Video: शुतुरमुर्ग के हमले को भी बना लिया मौका, सारे अंडे चुराकर चलती बनी लड़की | देखें वीडियो

Ladki Ka Video: इस वीडियो में आप लड़की की चालाकी देख हैरत में पड़ जाएंगे. उसने जिस तरह शुतुरमुर्ग को जाल में फंसाया सोच भी नहीं सकते.

Written by: Nandan Singh
Updated: October 10, 2023, 7:35 PM IST

Ladki Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया कई फनी चीजों से भी भरी है. यहां आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देखकर पेट में दर्द होने तक हंसी आती है. कभी कोई किसी के साथ प्रैंक कर देता है तो कभी कोई जान बूझकर अपना मजाक बनवा लेता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें अंडा चुराने गई शख्स पर मोरनी ने अटैक कर दिया था. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की शुतुरमुर्ग का अंडा चुराने पहुंच जाती है. वो दिमाग लगाकर अंडा चुराने की कोशिश करती है मगर शुतुरमुर्ग उसका सारा प्लान फेल करने में लग जाता है. वीडियो खूब वायरल है.

प्लान बनाकर चुरा लिए अंडे

इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की शुतुरमुर्गों के बाड़े में चली जाती है. हाथ में उसने पत्तियां पकड़ रखी हैं ताकि वो शुतुरमुर्गों का ध्यान अलग कर सके और अंडे चुरा सके. उसने अंडे चुराने के लिए खूब दिमाग लगाया. मगर तभी एक शुतुरमुर्ग की नजर लड़की पर पड़ गई. उसने उसके हाथ से खाना तो खाया ही साथ ही उसे किसी झूले की तरह नचा दिया. लड़की भी इस दौरान हार नहीं मानती है शुतुरमुर्ग के वार को भी मौके में बदल देती है. देखते ही देखते लड़की कई अंडों को चुराने में कामयाब हो जाती है. शुतुरमुर्ग बस उसे देखता ही रह जाता है.

यहां देखें वीडियो को

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे लड़की ने खाना दिखाकर शुतुरमुर्ग को अपनी जाल में फंसा लिया और मौके से तीन अंडे चुराकर चलती बनी. इस वीडियो को naturesms_to नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. कई लोगों को लड़की का यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया.

वहीं, कई लोगों को उसकी फनी अंदाज देखकर काफी हंसी आ रही है. इस वीडियो को हजारों की संख्या में व्यूज और लाइक्स भी मिल चुके हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.