Ladki Ka Video: ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मौत के मुंह में समाने लगी लड़की, मगर फरिश्ता बनकर आ गई महिला कांस्टेबल

Ladki Ka Video: महिला कांस्टेबल द्वारा महिला यात्री की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: June 1, 2023 11:05 AM IST
Ladki Ka Video

Train Ka Video: रेल हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की रेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने हैदराबाद के बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही एक महिला यात्री को बचाया. महिला कांस्टेबल द्वारा महिला यात्री की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब एक महिला यात्री रेलवे स्टेशन से चलने वाली लिंगमपल्ली-फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही थी. आरपीएफ कांस्टेबल के. सनिता ने महिला यात्री को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते देखा. जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी तो यात्री के नीचे गिरने का खतरा था.

महिला कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान

दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा कि असाधारण सूझबूझ का परिचय देते हुए कांस्टेबल यात्री की जान बचाने के लिए दौड़ी. उन्होंने यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई. महिला यात्री सरस्वती को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और एक संभावित दुर्घटना टल गई. मिशन ‘जीवन रक्षा’ के तहत आरपीएफ के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस साल दो यात्रियों की जान बचाई है.

बेगमपेट रेलवे स्टेशन की घटना

दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने सनिता को उसकी समय पर कार्रवाई के लिए बधाई दी, जिसके कारण रेल यात्री की जान बच गई. उन्होंने उनके (महिला कांस्टेबल) द्वारा दिखाई गई बहादुरी और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से हमारे रेलवे सुरक्षा बल का मनोबल बढ़ता है.

ट्विटर पर देखिए वीडियो को

उन्होंने आगे कहा कि इससे अन्य रेलवे कर्मचारियों को भी इस तरह के प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. (इनपुट्स एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.