Ladkon Ka Dance Dance Ka Video Viral Dance Video Videshi Ladkon Ka Dance Video Foreign Boys Wins Heart With Dance Moves On Nora Fatehi Song Watch Trending Video Goes Viral
Ladkon Ka Dance: विदेशी लड़कों ने नोरा फतेही के गाने पर जमा दिया रंग, किया ऐसा डांस कि आप भी झूम उठेंगे- देखें वीडियो
Ladkon Ka Dance: नोरा फतेही के हालिया गाने 'डांस मेरी रानी' पर जिस तरह से इन विदेशी लड़कों ने डांस किया है उसे देख आप भी थिरकने लगेंगे.
Ladkon Ka Dance: डांस का क्रेज भारत सहित पूरी दुनिया में रहता है. सोशल मीडिया पर आए दिन लोग अपने डांस वीडियो को पोस्ट कर अपना टैलेंट दुनिया को दिखाते हैं. कोई-कोई वीडियो इतना वायरल हो जाता है कि लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं. इन दिनों लेटेस्ट गानों पर डांस रील्स बनाने का चलन है और ये सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. अब दो विदेशी लड़कों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नोरा फतेही और गुरु रंधावा के हालिया रिलीज गाने ‘डांस मेरी रानी’ पर तहलका मचा रहे हैं.
गुरु रंधावा भी हुए इंप्रेस
दोनों विदेशी लड़कों का यह डांस वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इस यह गुरु रंधावा तक भी पहुंच गया. उन्हें यह वीडियो इतना पसंद आया है कि उन्होंने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर दिया. साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जब यह इंटरनेशनल मार्केट में पहुंच जाए.’ गुरु ने इस तरह ‘डांस मेरी रानी’ गाने के इंटरनेशनल हो जाने पर खुशी व्यक्त की है. विदेशी लड़कों का यह डांस वीडियो वाकई कमाल का है और यह खूब लोकप्रिय हो रहा है.
गुरु रंधावा द्वारा शेयर किए गए विदेशी लड़कों का यह डांस वीडियो 2 लाख से ज्यादा बार देखा और पसंद किया जा चुका है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के बिल्कुल अलग अंदाज में गाने की बीट को पकड़कर डांस स्टेप्स कर रहे हैं. वीडियो को देख एक यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘ये तो आग है.’ बता दें कि ‘डांस मेरी रानी’ गाने को गुरु रंधावा ने गाया था और इसमें नोरा फतेही ने डांस किया था. टी-सीरीज के बैनर तले यह गाना रिलीज हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.