Video: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को मंच से खुली धमकी दी, वायरल हुआ वीडियो, देखिए

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:May 28, 2026 2:48 PM IST

Pakistan Ka Video: एक वीडियो में लश्कर आतंकी सैफुल्ला कसूरी मंच से आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को धमकाते हुए दिखा. ये वीडियो साबित करता है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन कितने ताकतवर हैं.

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान ने आतंकवाद और आतंकवादियों को भारत से लड़ने के लिए पाला था. लेकिन, अब ये इतने ताकतवर हो चुके हैं कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी खुले मंच से धमकी देने लगे हैं. पाकिस्तान के आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के उप-प्रमुख सैफुल्लाह कसूरी ने हाल ही में सेना प्रमुख मुनीर और पीएम शहबाज को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertising
Advertising

सैफुल्लाह कसूरी ने आसिम मुनीर को क्या धमकी दी?

लश्कर-ए-तैयबा के उप-प्रमुख सैफुल्लाह कसूरी ने मुनीर और शहबाज शरीफ को धमकाते हुए अंदाज में एक मंच से कहा कि पाकिस्तान में जो भी अग्रणी नेता और शीर्ष सैन्य अधिकारी अमेरिका के इशारे पर इजरायल का साथ देने की कोशिश करेंगे उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा. सैफुल्लाह कसूरी ने कहा कि ऐसे लोगों को मार दिया जाएगा, तबाह कर दिया जाएगा और बर्बाद कर दिया जाएगा. एक रैली को संबोधित करते हुए कसूरी ने सीधे पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लोगों को सार्वजनिक धमकी दी.

यहां देखिए सैफुल्लाह कसूरी का धमकी देने वाला वीडियो...

सैफुल्ला कसूरी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील के ठीक बाद आई है. ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम-बहुल देशों से 'अब्राहम समझौते' (Abraham Accords) में शामिल होने और इजरायल से अपने रिश्ते ठीक करने को कहा था. हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए होने वाले किसी भी समझौते में सऊदी अरब, पाकिस्तान और कतर जैसे देशों को भी शामिल होना चाहिए और इन्हें अब्राहम समझौते पर भी हस्ताक्षर करने चाहिए.

नमाज के बाद कसूरी ने उगला जहर

बकरीद की नमाज के बाद हुई एक जनसभा में लश्कर आतंकी कसूरी ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व की कड़ी आलोचना की. उसने देश के इजरायल को लेकर लंबे समय से चले आ रहे रुख को गुपचुप तरीके से बदलने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी. कसूरी ने कहा कि इजरायल को मान्यता देने की दिशा में किसी भी कदम का कड़ा विरोध किया जाएगा. उसने कहा कि कोई भी वैश्विक शक्ति इस्लामी देशों पर इजरायल को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार करने का दबाव नहीं डाल सकती.

आतंकी ने पाकिस्तान-सऊदी संबंधों का भी जिक्र किया

लश्कर आतंकी कसूरी ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग की ओर भी इशारा किया. अपनी तकरीर में उसने कहाकि पाकिस्तान की सैन्य शक्ति में अब इस क्षेत्र में इजरायली प्रभाव का मुकाबला करने में सक्षम है. कसूरी ने अपने समर्थकों से सरकार की नीतियों के खिलाफ दबाव बढ़ाने के लिए जिहाद करने की भी अपील की.

सैफुल्ला कसूरी ने मंच से कहा कि पाकिस्तान में जो कोई भी इजरायल को स्वीकार करेगा वह तबाह हो जाएगा. उसने कहा कि मुस्लिम राष्ट्र हमारा ईमान है और इजरायल से शत्रुता का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक वह एक अल्लाह की इबादत में हमारे साथ शामिल नहीं हो जाता. उसने कहा कि ऊदी अरब के साथ हुआ समझौता इस्लाम के लिए, उम्माह के लिए एक नई शुरुआत है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें