
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जब जंगलों से तेंदुए भटककर गांवों में घुस आते हैं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है. कई बार लोगों की ओर से तेंदुए को बचाने की कोशिशों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो देखने में बेहद खतरनाक लगते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. इस वायरल वीडियो में एक तेंदुआ गलती से पानी से भरे कुएं में गिर जाता है. तेंदुए को बचाने के लिए गांव के लोग बिना डरे कुएं के पास जुट जाते हैं और अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर देते हैं. हालांकि, यह रेस्क्यू ऑपरेशन आगे चलकर कुछ ऐसा मोड़ लेता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीण कुएं में फंसे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए लंब बांस को पकड़ते हैं . योजना यह होती है कि तेंदुआ अपने नुकीले पंजों से बांस को पकड़कर ऊपर चढ़ आए और सुरक्षित बाहर निकल जाए. शुरुआत में यह तरीका सही लगता है और तेंदुआ भी बाहर निकलने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही तेंदुआ बांस को पकड़कर ऊपर चढ़ने लगता है, उसका वजन संभाल पाना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो जाता है. अचानक संतुलन बिगड़ता है और जो बांस तेंदुए को बचाने के लिए डाला गया था, वही खतरे की वजह बन जाता है.
वीडियो में आगे जो दृश्य सामने आता है, वह हैरान करने के साथ-साथ मजेदार भी है. तेंदुए के वजन से बांस झुक जाता है और उसे थामे खड़े ग्रामीण एक-एक कर तेंदुए के साथ कुएं में गिर जाते हैं. गिरने वालों की संख्या एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 8 लोग होती है, जो एक साथ पानी में जा गिरते हैं. कुएं के अंदर तेंदुआ और लोग एक-दूसरे से बचने की कोशिश करते नजर आते हैं. लोग डर के मारे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढते हैं, वहीं तेंदुआ भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता दिखाई देता है. यह पूरा नजारा देखने में जितना डरावना है, उतना ही लोगों को हंसाने वाला भी बन गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे ‘सबसे अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन‘ बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ‘तेंदुए को बचाने गए, खुद फंस गए‘.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.