Leopard Vs Hyena Video Leopard Vs Hyena Ka Video Animals Video Leopard Video Hyena Video Wildlife Video Viral Video Leopard Scared After Seeing Hyena See What Happened Next Trending Video Went Viral
Leopard vs Hyena Video: शिकार कर जैसे ही पेड़ से उतरा तेंदुआ, सामने आ गया लकड़बग्घा, फिर जो हुआ हिल जाएंगे- देखें वीडियो
Leopard vs Hyena Video: तेंदुए और लकड़बग्घे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देख कोई भी चौंक सकता है.
Leopard vs Hyena Video: वाइल्ड लाइफ के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाता है. लोग बड़े चाव से जानवरों के वीडियो के देखना पसंद करते. जंगल में शेर, तेंदुआ और चीता जानवरों को अकसर दूसरे जानवरों का शिकार करते देखा जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक तेंदुआ शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है और शिकार कर भी लेता है. लेकिन वो जैसे ही पेड़ से नीचे उतरने की कोशिश करता है डर के मारे वापस पेड़ पर चढ़ जाता है. वजह है कि किसी दूसरे जानवर का वहां अचानक आ जाना.
लकड़बग्घा से डरकर भागा तेंदुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ अपने शिकार को मुंह में दबाए पेड़ पर चढ़ जाता है. अगल ही पल वो तेजी से नीचे उतरता है, लेकिन तभी पेड़ के पास एक लकड़बग्घा आ जाता है. लकड़बग्घे को वहां देख तेंदुए की हालत खराब हो जाती है और खतरनाक अंदाज में वापस पेड़ पर चढ़ जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगा है.
सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ का वीडियो बस कुछ सेकेंड का ही है. लेकिन खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को wild_animals_creation नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “तेंदुआ बनाम लकड़बग्घा.” वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई तेंदुए को सपोर्ट कर रहा है तो कई लकड़बग्घे को.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.