स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन में चढ़ गया शेर, महिला को बच्चे के साथ खींचकर ले गया | रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Lion Attack Video: स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होती है कि अचानक भूखे बब्बर शेर की एंट्री होती है. शिकार की तलाश में घूम रहा शेर अब ट्रेन के कोच में पहुंच चुका था.

Published date india.com Updated: January 6, 2026 8:15 AM IST
Lion Attack Video
ट्रेन में आ धमके शेर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला एक वीडियो शेयर किया गया है. दावा किया गया इसमें जंगल का राजा शेर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन में अचानक आ धमका और बर्थ पर सो रही महिला को मुंह में दबोचकर ले गया. वायरल वीडियो में नजर आता है रात का अंधेरा है और ट्रेन पूरी रफ्तार में दौड़ रही है. यात्री अपनी-अपनी बर्थ पर गहरी नींद में सोए हुए हैं. फ्रेम में ये नजारा बेहद सामान्य नजर आता है. मगर अचानक ध्यान ट्रेन के दरवाजे पर जाता है. खूब अंधेरा और हर तरफ सन्नाटा पसरा होने के बीच ट्रेन का दरवाजा खुला हुआ नजर आता है. इसमें दरवाजे के बाहर ट्रेन की धीमी होती रफ्तार साफ नजर आती है. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी.

Funny Video: ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी को छिपकर देखने लगी लड़की, पड़ा ऐसा झापड़ वहीं गिर पड़ी बेचारी | देखें वीडियो

ट्रेन में आ धमका शेर

इसमें देखेंगे स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होती है कि अचानक भूखे बब्बर शेर की एंट्री होती है. शिकार की तलाश में घूम रहा शेर अब ट्रेन के कोच में पहुंच चुका था. शेर नजर घुमाता है और सामने ही महिला बर्थ पर आराम से अपने बच्चे के साथ सोती हुई नजर आती है. शेर ने महिला के बच्चे को उठाकर मुंह में दबोच लिया. फ्रेम में आगे देखेंगे आहट होते ही महिला की आंख खुली तो शेर को सामने खड़ा देखकर उसके होश उड़ गए. महिला ने तुरंत अपने बच्चे को कसकर पकड़ लिया. मगर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे शेर महिला को भी अपने साथ घसीटकर ले गया.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Baig Studio (@baigstudioo)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि दूसरी बर्थ पर सो रहे दूसरे शख्स को इस दौरान कुछ पता नहीं चलाता. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर baigstudioo नाम के हैंडल से भी शेयर क्या गया है. इधर ट्रेन में पहुंचे शेर के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. अधिकतर यूजर्स ने इसे एआई का कमाल बताया है. ध्यान से देखने में वीडियो फर्जी लगता भी है. इधर वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा एआई से बढ़िया वीडियो बनवाया है. एक कमेंट में लिखा गया कि चलती हुई ट्रेन में शेर कैसे चढ़ सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.