Viral News: सोशल मीडिया पर आपने अक्सर शेर, बाघ और चीते जैसे जानवारों को शिकार करते देखा होगा. जो देखने में थोड़ा दर्दनाक होता है, लेकिन रोमांचक भी लगता है. ऐसी ही एक वीडियो गुजरात के प्रसिद्ध गिर जंगलों से सामने आया है. यहां एक शेरनी ने 15 फीट छलांग लगाकर नदी में शिकार किया.
यह दिलचस्प दृश्य कैमरे में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शेरनी ने बकरी का शिकार करने के लिए बिलखा के मोटी मोनपरी के नजदीक 15 फीट गहरी उतावली नदी में छलांग लगा दी और अपने शिकार को धर दबोचा.
शेरनी का वीडियो वायरल
इसके साथ ही पानी में तैरते हुए, उसने बकरी को नदी के किनारे तक ले जाकर अपनी शिकार को सुरक्षित किया. यह दृश्य एक जंगली शेरनी की शिकार करने की कला और साहस को दर्शाता है, जो किसी के लिए भी हैरानी का कारण बन सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिर जंगलों में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके कारण शेर कई बार गांवों के आसपास भी नजर आ जाते हैं, जो ग्रामीणों के लिए समस्या का कारण बन जाते हैं. हालांकि, इस तरह की घटनाएं यह भी दिखाती हैं कि शेर जीवित रहने के लिए अनोखी और प्रभावी तकनीकों का उपयोग करते हैं, जो लोगों के लिए हैरान कर देने वाली होती हैं.
स्कूल में घुस आया था शेर
हाल ही में गुजरात के सामनाथ जिला के ऊना शहर स्थित गायत्री विद्यालय में स्कूल खुलने से थोड़े ही पहले शेर स्कूल की दीवार फांदकर स्कूल में घुस गया था. इसकी वजह से समय रहते छुट्टी कर दी गई थी. स्कूल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.