Viral Video: वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार से मायूस हुआ मासूम बच्चा, छलक गए आंसू तो मां ने गले लगाकर कराया चुप

World Cup Viral Video: क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में इंडिया की हार ने सभी देश वासियों का दिल तोड़ा है. इसके बाद लोगों के रिएक्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Published date india.com Updated: November 20, 2023 12:07 PM IST
Viral Video: वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार से मायूस हुआ मासूम बच्चा, छलक गए आंसू तो मां ने गले लगाकर कराया चुप
बच्चे के रोने का वायरल वीडियो

A Little Kid Cried On Team India’s Defeat: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत की हार ने बच्चों से लेकर बढ़ों तक सबको रुला दिया. 10 मैचों की शानदार जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करने के बावजूद, भारत ऑस्ट्रेलिया से 2003 विश्व कप की हार का बदला नहीं ले सका. इस बीच एक बच्चे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है क ये बच्चा भारत को हारता देख किस तरह रोने लग गया.

इस हार बाद देश दुख के सागर में डुबा हुआ नजर आ रहा है. अगर आप एक क्रिकेट फैन हैं तो ये वीडियो देखकर आपका भी दिल सहम जाएगा. इसने भावनाओं के उतार-चढ़ाव को उजागर किया है. दिल टूटने के क्षणों के बीच का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. स्टेडियम से भी इस तरह के वीडियो सामने आए हैं. इनमें लोगों का दर्द साफ दिख रहा है. लोगों के लिए सबसे बड़ा दुख इस बात का था कि सारे मैच जीतने के बाद भी भारत फाइनल में जीत नहीं सकी.

ऑस्ट्रेलिया के सामने था 241 रनों का लक्ष्य

इस तरह भारतीय टीम का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया. ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो ओपनर ट्रेविस हेड रहे. दरअसल, एक वक्त ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज 48 रनों तक पवेलियन लौट गए थे, लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लबुशेन ने टीम इंडिया को कोई मौका नहीं दिया.

ट्रेविस हेड 120 गेंदों पर 137 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, मार्नस लबुशेन ने 110 गेंदों पर 58 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाज महज 240 रन बना सके. ऐसे में भारतीय फील्डरों से कसी हुई फील्डिंग की उम्मीद थी. लेकिन टीम इंडिया के फील्डरों ने बड़े मौके पर निराश किया

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.