Live Chori Ka Video: इंटरनेट पर चोरी से जुड़े वीडियो खूब अपलोड किए जाते हैं. कभी चोर किसी का पर्स मारते दिखते हैं तो कभी नजर के सामने ही सामान उड़ा ले जाते हैं. मगर अभी जो चोरी का वीडियो सामने आया है वो आपके होश उड़ा देगा. वीडियो मेट्रो स्टेशन का दिखाई पड़ता है. यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए लाइन में लगे हुए हैं और लाइन से ही महिला के बैग से कुछ सामान या पैसे गायब हो गए. इस सारी घटना को पीछे खड़ा शख्स अपने माबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर रहा था. अंत में शख्स ने वो सब कुछ दिखाया जो चोरी की घटना से जुड़ा हुआ था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लाइन में लगकर की चोरी
सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई यात्री मेट्रो के आने का इंतजार कर रहे थे. सभी लाइन में लगे हुए हैं ताकि एक-एक करके ट्रेन में सवार हो सके. मगर उन्हें क्या पता था लाइन में चोरी का नया तरीका शुरू हो गया है. आप देखेंगे कि दो महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लाइन में घुस जाती हैं. भीड़ का फायदा उठाकर अपने से आगे खड़ी महिला के पर्स से वो कुछ निकालने लगती है. सब ट्रेन में चढ़ते पर पर वो महिला धीरे से बाहर आ जाती है. मतलब उसने अपना काम कर लिया था.
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को शख्स ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. साथ ही उसने उस महिला यात्री को भी ट्रेन से बाहर बुलाया जिसके साथ चोरी की घटना हुई और उसे पता भी नहीं चल पाया था. अंत में चोरी करने वाली महिलाओं के पास कई चीजें निकलती हैं. इसे देखने को बाद महिला यात्री गुस्सा हो जाती है और चोरी करने वाली महिला को थप्पड़ जड़ने लगती है. शख्स इस वीडियो को पुलिस में देने की बातें भी करता दिख रहा है. इस लाइव चोरी की घटना ने नेटिजन्स के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.