Chipkali Ka Video: कुछ नहीं मिला तो बंदे ने छिपकली की ही ड्रेस बना दी, फिर पहनाकर बोला- ये भी बिना कपड़ों के कैसे घूमे | देखें

Lizard Dress Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स दीवार पर चिपकी हुई छिपकली को देखकर उसी के लिए ड्रेस बनाकर ले आया.

Published date india.com Published: January 11, 2026 12:41 PM IST
Viral Video Today
इंसानों की तरह कपड़े पहने हुए छिपकली का वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है. (Photo/Instagram)

Chipkali Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार और क्रिएटिव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने घरेलू छिपकली के लिए खुद हाथ से छोटी-छोटी ड्रेस तैयार की और उसे पहना दिया. वायरल वीडियो में शख्स गंभीरता से कहता है कि इंसानों के लिए तो हजारों डिजाइनर कपड़े मिल जाते हैं, लेकिन छिपकली जैसा छोटा प्राणी भी क्या बिना कपड़ों के घूमता रहेगा. ये भी तो फैशन डिजर्व करती हैं. वीडियो में देखेंगे शख्स पहले छिपकली के साइज के हिसाब से मिनी कुर्ती, स्वेटर और यहां तक कि शादी वाली छोटी लहंगा-चोली जैसी आउटफिट बनाता. वो बड़े प्यार से छिपकली को दीवार से पकड़कर कपड़े पहनाता है.

Viral Video Salman Khan: टाइगर श्रॉफ की तरह बैकफ्लिप मारने लगे सलमान खान, भाईजान की फिटनेस देख झूम उठे फैन्स | देखें वीडियो

छिपकली भी आराम से दीवार पर चलती हुई नजर आती है, जैसे कोई फैशन मॉडल हो. शख्स का ये वीडियो इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर लाखों व्यूज बटोर चुका है. कई यूजर्स इसे देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं. शुरुआत से वीडियो में शख्स बताया है कि उसने खुद छिपकली के लिए ड्रेस डिजाइन की हैं. इसके बाद वीडियो के अलगे फ्रेम में शख्स वही ड्रेस छिपकली को पहना देता है. शख्स दावा करता है कि इंडिया में पहली बार है जब छिपकली के लिए ड्रेस बनाई गई है. इसके साथ ही शख्स बताता है कि छिपकली की ड्रेस सिर्फ बीस रुपये में मिल जाएगी.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मालूम हो वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बस यही दुनिया में देखना रह गया. एक यूजर ने लिखा छिपकली के लिए ड्रेस कौन बनाता है भाई. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर shockpixel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो एआई द्वारा बनाया गया भी हो सकता है. ऐसे में वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.