
Anil
हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. नवोदय टाइम्स, नवभारत टाइम्स (Sunday Times) और Zee न्यूज के कई डिजिटल प्लेटफार्म इंटर्न के ... और पढ़ें
Gutka Stains Viral Video: पान या गुटखे की वजह से लोगों की सेहत बिगड़ रही है, बल्कि ये किसी शहर को बदसूरत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. क्योंकि इससे दुनिया का सबसे सुंदर शहर भी अछूता नहीं रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर लंदन शहर का एक वीडियो वायरल जा रहा है. जिसे वहां की एक पत्रकार ने शेयर किया है. जिसमें फुटपाथों और दीवारों पर गुटखा थूकने की वजह दाग ही दाग दिखाई दे रहे हैं. साथ ही शहर की कई सार्वजनिक जगहें गंदी दिखने लगी है और इससे वहां रहने वाले लोग और शॉप्शकीपर भी खूब परेशान हो चुके हैं. क्योंकि दागों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.
अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक ब्रुक डेविस नाम की पत्रकार लंदन की सड़कों पर घूमती हुई दिखती हैं और गुटखें के पीक की वजह से लगे दाग-धब्बों की ओर इशारा करती हैं. वीडियो में डेविस एक सवाल करती है कि, क्या आपने लंदन में ये भूरे धब्बे देखे हैं? और बोलती है उनका पूरा दिन इन्हें गिनने में बीत रहा है. ये काम उन्होंने अपनी मर्जी से शुरू किया है और अब सड़कों पर ऐसे दाग दिखना आम बात हो गई है.
डेविस ने कहती कि उन्होंने सिर्फ 30 मिनट में लगभग 50 दाग देखे और जैसे-जैसे वह वीडियो बनाती हैं, नए दाग भी सामने आते है. वीडियो में उन्होंने कहा, मैंने शहर के रहने वाले चुनिंदा लोगों और दुकानदारों से बात की. हर कोई कहता है वह इस गंदगी से परेशान है और इसे बैन किया जाना चाहिए. मैंने पान बेचने वाले एक दुकानदार पूछा, वह बोलते है कि काफी कम लोग ही पान थूकते हैं. लेकिन शहर के बाकी लोग अपने घरों और दुकानों से दाग साफ करते-करते थक चुके हैं और चाहते हैं कि ब्रेंट प्रशासन गुटखा को बैन करे.
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. जिसे अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं. खासकर भारतीय यूजर्स के बीच की पर खूब चर्चा हो रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, पान-गुटखा पर बैन मत लगाओ, बस सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों को जेल भेज दो या उन पर भारी जुर्माना लगाओ. दूसरे यूजर ने लिखा किया, एक भारतीय होने के नाते मैं इस कानून को सपोर्ट करता हूं! इसे बैन किया जाना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा, भारत के उत्तर प्रदेश में आइए..आप बुरी तरह बीमार पड़ जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.