पायलट की बहादुरी से मौत को छूकर वापस आया प्लेन... हादसे से बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री, खौफनाक Video अटका देगी सांसें

लंदन में एक पायलट ने अपनी सूझबूझ और शांत दिमाग से विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई. जिसके चलते सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई. इस विमान की लैेंडिग का वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Published date india.com Published: December 11, 2024 6:14 AM IST
पायलट की बहादुरी से मौत को छूकर वापस आया प्लेन... हादसे से बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री, खौफनाक Video अटका देगी सांसें

Plane Landing Video: लंदन में इन दिनों तूफान डैरेग का खतरा बना हुआ है. इसी के चलते हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है. इसी तूफान के चलते तेज हवाओं ने हिथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. इस तूफान के चलते एकदम से आई तेज हवा के चलते बड़ी संख्या में फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिग कराई गई.  जिसके चलते पायलटों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

इसी बीच शनिवार (7 दिसंबर) का फ्लाइट लैंडिग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पायलटों ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके फ्लाइट की लैंडिग करवाई.  ये वीडियो लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट का है जहां तूफान ने पायलटों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. इस तूफान के कारण तेज हवाओं के चलते पायलटों को विमान लैंड करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कई विमानों को ‘गो-अराउंड’ करना पड़ा, वहीं, कुछ विमानों ने लैंडिंग से पहले अपनी दिशा को सही किया और सुरक्षित लैंडिंग की.

क्या है VIRAL VIDEO में?

ये वीडियो हिथ्रो एयरपोर्ट के बाहर लगे एक कैमरा में कैद हो गया. जिसमें तूफान की तेज हवाओं के बीच पायलटों को लास्ट अप्रोच करते समय विमान को स्थिर रखने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता था. कुछ पायलटों को लैंडिंग कैंसिल करनी पड़ी, जबकि कुछ ने दूसरी बार लैंडिंग करने की कोशिश की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.