Madhya Pradesh Morena Sound Of Sobs Was Coming From The Well When The Truth Will Shock You
कुएं से आ रही थी सिसकियों की आवाज, सच्चाई पता चली तो कांप उठी लोगों की रूह, हैरान कर देगी ये कहानी
Dowry System : शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबवा बनाने लगे. मकर संक्रांति वाले दिन पति, सास, ससुर और देवर ने फिर से दहेज की मांग की, जिस पर पूजा ने बताया कि उसे पिता जी बेहद गरीब हैं.
Morena : दहेज प्रथा के खिलाफ बने सख्त कानून के बावजूद देश में कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां बहू को ससुराल वालों की क्रूरता का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आया है, जहां एक कुएं से रोने और सिसकियों की आवाज सुन लोग पहले तो डर गए, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उनकी रूह कांप उठी. लोगों ने कुएं के अंदर एक महिला को रोते हुए देखा, जिसने अपनी इस हालत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया. महिला ने जो आपबीती सुनाई उसे जानकर आपका भी खून खौल उठेगा.
क्रूरता की सारी हदें पार
महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की लालच में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. ससुराल वालों ने पहले महिला पर अपने घर वालों से दहेज मांगने का दबाव बनाया, लेकिन जब उनसे मायके जाने से मना कर दिया तो आधी रात उसे कुएं में फेंक दिया गया. पूजा नाम की महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2021 में मुरैना के रूह गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबवा बनाने लगे. मकर संक्रांति वाले दिन पति, सास, ससुर और देवर ने फिर से दहेज की मांग की, जिस पर पूजा ने बताया कि उसे पिता जी बेहद गरीब हैं. वो अब दहेज नहीं दे सकते. इस बात से गुस्सा होकर ससुराल वालों ने पूजा से मारपीट की और आधी रात कुएं में फेंक दिया.
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी को कुएं में फेंकने के बाद पूजा का पति और देवर उसके घर पहुंचे. पति और देवर ने पूजा के पिता से पूछा कि क्या उनकी बेटी घर आई है. दामाद की ये बाद सुन पूजा के पिता भी टेंशन में आ गए, क्योंकि उनकी बेटी तो घर पहुंची ही नहीं थी. मनगढ़ंत कहानी बनाने के बाद जब ससुराल वालों की पोल खुली तो उन्होंने पूजा के पिता से मारपीट भी की. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कुएं से आ रही रोने की आवाज सुनकर जब अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद पूजा को कुएं से बाहर निकाला और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दूसरी ओर अब इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि एफआईआर में महिला को कुएं में फेंकने की बात नहीं लिखी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.