Magarmach Ka Video: पानी से निकलकर दबोचने आया मगरमच्छ, मगर महिला ने चप्पल से ऐसा धमकाया तुरंत भाग निकला

Magarmach Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह मगरमच्छ को महिला ऐसा धमकाती है बेचारा उल्टे पांव भाग निकलता है. आगे जो दिखा सोच भी नहीं सकते.

Published date india.com Published: January 14, 2026 1:47 PM IST
Magarmach Ka Video

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला और उसका छोटा डॉगी नदी के किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि अचानक एक मगरमच्छ की नजर उन पर पड़ती है.  उन्हें देखते ही मगरमच्छ पानी से भागकर आता है और तेजी से उनकी ओर बढ़ता है. वहां मौजूद लोग और दर्शक चौंक जाते हैं. आमतौर पर मगरमच्छ के सामने किसी के पास बचाव के लिए कोई विकल्प नहीं होता. तभी फ्रेम में कुछ ऐसा नजर आया कि हर कोई दंग रह गया. एक महिला ने अच्छे से मगरमच्छ की खबर ले ली और उसे वापस पानी में भगा दिया. उसका तरीका हर किसी को हैरान कर रहा है.

महिला ने मगरमच्छ को डराया

ध्यान खींच रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही मगरमच्छ करीब आता है, महिला तुरंत अपने हाथ में चप्पल उठा लेती है. उसने चप्पल को मगरमच्छ की ओर ऐसे घुमाया कि मगरमच्छ डर कर तुरंत पानी में वापस भाग गया. यह बेहद साहसिक और तेज तर्रार प्रतिक्रिया थी, जिसने वहां खड़े लोगों को भी चौंका दिया. वीडियो में यह दृश्य काफी रोमांचक और मजेदार लगता है. सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने सही समय पर सही कदम उठाया.

एक्स पर देखिए इस वीडियो को:

नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं. नेटिजन्स ने कमेंट्स में महिला की हिम्मत की सराहना की है और मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोग इसे साहस का उदाहरण कह रहे हैं, तो कुछ इसे ‘चप्पल की ताकत’ के नाम से मजाकिया रूप में शेयर कर रहे हैं. वीडियो ने यह भी साबित कर दिया कि डर के सामने साहस दिखाने से बड़ी समस्या को आसानी से टाला जा सकता है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो को @Sheetal2242 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.