Magarmach Ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो मगरमच्छ और एक बुजुर्ग शख्स से जुड़ा है. इसमें बुजुर्ग शख्स पार्क में टहल रहा होत है, तभी अचानक एक बड़ा मगरमच्छ दौड़ता हुआ उनके पास आता है और हमला करने की कोशिश करता है. मगरमच्छ का मुंह खुला होता है और वो काफी आक्रामक लगता है. लेकिन शख्स बिल्कुल नहीं घबराता. उसके हाथ में पहले से ही एक फ्राइंग पैन होती है. जैसे ही मगरमच्छ पास आता है, वो पैन से जोरदार वार करता है. यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह जाता है कि इतने खतरनाक जानवर का सामना कैसे किया जा सकता है.
मगरमच्छ की हुई पिटाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स लाल शर्ट पहने हुआ है और शांत भाव से खड़ा रहता है. मगरमच्छ जैसे ही उस पर टूट पड़ता है, वो पैन से उसके सिर पर मारता है. पहली चोट से मगरमच्छ थोड़ा रुकता है, लेकिन फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश करता है. तब शख्स दूसरी बार और जोर से मारता है. बस फिर क्या, मगरमच्छ दुम दबाकर भाग खड़ा होता है. यह सब इतनी तेजी से होता है कि देखने वाले भी चौंक जाते हैं. शख्स की यह हिम्मत और तैयारियां देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
वायरल हो रहा मगरमच्छ का यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. लोग शख्स की बहादुरी की दाद दे रहे हैं. ऐसे वीडियो हमें हंसाते भी हैं और सिखाते भी हैं कि खतरे में भी सूझबूझ से काम लेना चाहिए. आज भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो को viral_ka_tadka नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.