
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. उसकी ताकत और शिकार करने का अंदाज इतना डरावना होता है कि बड़े-बड़े जानवर भी उससे दूरी बनाकर रखते हैं. पानी में तो वह शेर जैसे ताकतवर जानवर से भी भिड़ने की हिम्मत रखता है. इतना ही नहीं, मगरमच्छ जमीन पर आकर भी आसानी से शिकार पकड़ सकता है. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को पूरी तरह हैरान कर दिया है. वीडियो में मगरमच्छ कुछ ऐसा करता नजर आया, जिसे देखकर हर कोई सोच में पड़ गया.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पहले पानी से बाहर निकलता है और फिर सीधे एक पेड़ की तरफ बढ़ने लगता है. इसके बाद जो नजारा दिखाई देता है, वह बेहद चौंकाने वाला था. मगरमच्छ धीरे-धीरे अपने पैरों की मदद से पेड़ पर चढ़ना शुरू कर देता है. उसका चढ़ने का तरीका बिल्कुल इंसानों जैसा लग रहा था. आमतौर पर लोग मगरमच्छ को सिर्फ पानी में तैरते या जमीन पर चलते देखते हैं, इसलिए यह दृश्य लोगों के लिए काफी अलग और अनोखा था. वीडियो में मगरमच्छ बिना डरे आराम से पेड़ पर ऊपर की ओर बढ़ता नजर आता है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह इस काम में पूरी तरह माहिर हो.
वीडियो के अंत में मगरमच्छ पेड़ की एक मजबूत डाल तक पहुंच जाता है. वहां पहुंचने के बाद वह आराम से लेट जाता है, मानो किसी शांत जगह पर आराम करने आया हो. यह नजारा देखकर लोग काफी हैरान हैं, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने पहले कभी मगरमच्छ को इस तरह पेड़ पर चढ़ते नहीं देखा था. इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि इस दृश्य की किसी भी प्रकार से इंडिया डॉट कॉम हिंदी पुष्टि नहीं करता है. इसे quickbuzz.india नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.