Maha Kumbh Viral Video: महाकुंभ में पैसे लेकर 'डिजिटल स्नान' करा रहा था शख्स, वीडियो देख लोगों ने जो कहा- 'सिर पीट लेंगे'

Maha Kumbh Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायर हो रह है. वीडियो में एक शख्स अपने अनोखे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहा है.

Published date india.com Published: February 21, 2025 8:30 PM IST
Viral Video
Viral Video

सोशल मीडिया पर महाकुंभ में लोगों द्वारा अपनाए गए अनोखे बिजनेस आइडियाज की तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं. इन दिनों एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक शख्स पैसे लेकर ‘डिजिटल स्नान’ कराने की बात कर रहा है. इस अजीबोगरीब आइडिया को देखकर लोग हैरान जा रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि लोग अब पैसे कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. 

‘डिजिटल स्नान’

वायरल वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है, जो बताती है कि कई लोग उससे पूछ रहे हैं कि भारी भीड़ के कारण उनके माता-पिता और बड़े बुजुर्ग महाकुंभ में नहीं आ पा रहे हैं. इसके बाद वह एक शख्स के बारे में बताती है, जिसने उसे अपने अनोखे स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी. वह शख्स संगम में ‘डिजिटल स्नान’ करवाने का दावा करता है. इसके लिए लोग उसे व्हाट्सएप पर अपनी तस्वीर भेजते हैं, जिसे वह प्रिंट कर फिजिकल फॉर्म में निकालता है और फिर उस फोटो की डुबकी लगवाता है. इस सेवा के लिए वह 1100 रुपये चार्ज कर रहा है.

देखें वीडियो

धर्म को भी धंधा बना दिया है

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @echo_vibes2 ने शेयर किया है। वीडियो को ‘महाकुंभ प्रयाग एंटरप्राइज में नया स्टार्टअप’ के कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘धर्म को भी धंधा बना दिया है’ दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘कौन सा माल फूंका है, भाई?’ तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘नया तरीका मूर्ख बनाकर ठगने का’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘वास्तव में तुम सब जोकर हो’ वहीं, एक अन्य यूजर ने गुस्से में कहा, ‘जूते खाने वाले काम मत करो.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.