By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Viral Video: 'मेरी अंधी मां को लावारिस छोड़ दिया', बेटे ने विस्तारा एयरलाइन पर लगाया आरोप
बेटे ने इस घटना को 'दुखद' बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मां के लिए एक सहायक यात्रा योजना का अनुरोध करने के बावजूद विस्तारा जरूरत पड़ने पर जरूरी मदद करने में विफल रही.
Viral Video Today: एक शख्स ने आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को दिल्ली से कोलकाता की यात्रा के दौरान विस्तारा एयरलाइंस ने उसकी दृष्टिबाधित मां को लावारिस छोड़ दिया. आयुष केजरीवाल नाम के शख्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एक वीडियो के साथ पूरा घटनाक्रम बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा: ‘विस्तारा एयरलाइंस, आप मेरी अंधी मां को इस तरह खतरे में कैसे डाल सकते हैं? क्या आप उन विकलांग यात्रियों की देखभाल के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, जिन्हें यात्रा के दौरान आपकी देखरेख और सहायता के भरोसे छोड़ दिया जाता है? यह चौंकाने वाला है.
इंस्टाग्राम पर साझा किया अनुभव
इस घटना को ‘दुखद’ बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मां के लिए एक सहायक यात्रा योजना का अनुरोध करने के बावजूद विस्तारा जरूरत पड़ने पर जरूरी मदद करने में विफल रही. उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब विमान अपने गंतव्य पर पहुंच गया, तो सभी यात्री उतर गए और मेरी मां पीछे रह गई. सौभाग्य से, एयरलाइन के सफाई कर्मचारी ने उसकी चीखें सुनीं और तुरंत दूसरों को सतर्क कर दिया, जिससे उसे विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया.’ एयरलाइन ने पोस्ट के जवाब में इस मामले पर माफी मांगी है.
विस्तारा ने मांगी माफी
विस्तारा ने लिखा, ‘हाय आयुष, हमारे साथ आपके हालिया अनुभव के बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुआ. विस्तारा में हम खुद को उच्चतम सेवा मानकों पर रखते हैं, और यह सुनकर हमें निराशा होती है कि हम आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. कृपया आश्वस्त रहें कि हम अपने ग्राहकों की सुरक्षा को अच्छी तरह से प्राथमिकता देते हैं, उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. कृपया हमें केस संदर्भ संख्या और बुकिंग विवरण डीएम करें. धन्यवाद. – ऐश्वर्या.’
मालूम हो कि आयुष केजरीवाल का ये अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने विस्तारा एयरलाइंस को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया.
Also Read:
-
खुशी-खुशी रेस्टोरेंट में केक काटने पहुंच गया कपल, जैसे ही खाया तुरंत थमा दिया 11000 रुपये का बिल | देखिए वीडियो
-
Funny Video: वर्क फ्रॉम होम लेकर ऐसी जगह पहुंच गया कर्मचारी, मैनेजर ने देखा तो बस देखती ही रह गई बेचारी
-
Viral Video: शादी में अड़चन पैदा करने लगे अपने ही लोग, तभी गुस्से में बकरी से शादी कर आया दूल्हा | देखिए वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें