VIDEO: रेलवे स्टेशन पर आराम से बैठे बुजुर्ग के साथ हैवानियत, अचानक बेल्ट से पीटने लगा शख्स | रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Shocking Video: वायरल फुटेज में नजर आता है कि शख्स बेल्ट निकालता है और बुजुर्ग पर हमला कर दिया. शुरुआत में बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर लगातार उन पर वार करता रहता है.
बुजुर्ग के साथ हिंसा कर रहे शख्स का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. (Photo/X)
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को गुस्से और दुख से भर दिया है. वायरल क्लिप में एक बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आराम करता हुआ दिखाई देता है. कुछ ही सेकंड बाद वहां एक शख्स पहुंचता है और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. वीडियो में शख्स को बुजुर्ग के साथ बेहद आक्रामक व्यवहार करते हुए देखा गया है. वायरल फुटेज में नजर आता है कि शख्स बेल्ट निकालता है और बुजुर्ग पर हमला कर दिया. शुरुआत में बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर लगातार उन पर वार करता रहता है. आसपास मौजूद लोग भी वीडियो में दिखाई देते हैं, मगर शुरुआत में कोई बीच बचाव के लिए भी आगे नहीं आता है. वीडियो में ये नजारा लोगों को खासा परेशान करता है.
विरोध करने पर और बढ़ गया विवाद
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किए जा रहे दावों के अनुसार बुजुर्ग और शख्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. दावा यह भी किया जा रहा है कि बुजुर्ग ने कथित तौर पर चोरी जैसी हरकत का विरोध किया था, जिसके बाद युवक भड़क गया. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और घटना की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है. वीडियो में जिस तरह बुजुर्ग व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देते हैं, उसे देखकर कई लोग भावुक हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिस उम्र में किसी व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए, उस उम्र में उसके साथ हिंसा की घटना बेहद दुखद है. इसी वजह से वीडियो पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
कार्रवाई की मांग कर रहे यूजर्स
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग उठाई है. कई यूजर्स का कहना है कि अगर वीडियो में दिखाई दे रही घटना सही है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था से भी जोड़कर देखा है. करीब आधे मिनट की यह क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जा रही है. वीडियो देखने के बाद लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर unfoldingbharat नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें