Man Carries 10 Foot Crocodile On Bike Shocking Video Goen Viral Now
VIDEO: शख्स ने पकड़ लिया 10 फीट का मगरमच्छ, फिर अकेला ही बाइक पर बिठाकर ले गया
Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारी की लिस्ट में टॉप पर माना जाता है. मगर क्या हो जब उसी मगरमच्छ को कोई शख्स बकरी की तरह बाइक पर बैठा ले. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो किसी के भी होश उड़ा देगा.
Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में टॉप पर रखा जाता है. ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूर रहता है. मगरमच्छ अगर पानी में है तो मजाल है कोई उससे पंगा लेने की हिम्मत कर जाए. मगर क्या हो जब ऐसे ही किसी मगरमच्छ को कोई शख्स जिंदा पकड़ ले. इतना ही नहीं मगरमच्छ को बांधकर बाइक पर भी बिठा ले. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंका देगा.
मगरमच्छ के ऊपर बैठा शख्स
वायरल वीडियो में देखेंगे एक शख्स ने करीब दस फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया. मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है वो किसी को भी चौंका देगा. इसमें देखेंगे मगरमच्छ को पकड़ने के बाद शख्स ने उसे बाइक से बांध से दिया. शख्स इसके बाद बिना डरे खुद मगरमच्छ के ऊपर बैठ गया.
आखिर में देखेंगे कि मगरमच्छ के ऊपर बैठकर शख्स ऐसे बाइक चलाता है मानो किसी बकरी को पकड़कर ला रहा हो. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.