Man Catch Big King Cobra Snake Neck With His Hand Video Goes Viral On Social Media
पलक झपकते ही शख्स ने दबोची किंग कोबरा की गर्दन, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर किंग कोबरा को पकड़ने का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स किंग कोबरा को एक झटके में पकड़ लेता है.
अक्सर घरों में सांप घुसने की खबरें सामने आती हैं. आम सांप को शायद कोई भी पकड़ ले, लेकिन जब बात किंग कोबरा जैसे खतरनाक और जहरीले सांप की आती है, तो इसके लिए स्नेक कैचर्स की जरूरत पड़ती है. किंग कोबरा, जिसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है, को पकड़ना आसान नहीं होता.
सोशल मीडिया पर किंग कोबरा को पकड़ने का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किंग कोबरा की गर्दन दबोच लेता है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो में एक स्नेक कैचर ने किंग कोबरा को नंगे हाथों से पकड़कर सबको हैरान कर दिया.
किंग कोबरा का रस्सी की तरह पकड़ा
वीडियो में वह कोबरा पर बिना किसी डर के झपटता है और एक झटके में उसकी गर्दन दबोच लेता है, मानो सांप कोई रस्सी हो. स्नेक कैचर पहले अपने पैर से किंग कोबरा का ध्यान भटकाता है, फिर चालाकी से हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लेता है. हालांकि, इस दौरान किंग कोबरा को संभलने का एक मौका तक नहीं मिलता.
इतना ही नहीं हाथ में दुनिया का सबसे खतरनाक सांप होने के बावजूद स्नेक कैचर हंसते हुए उसे संभालने लगता है, शख्स की फुर्ती, व उसका बेखौफ अंदाज ने लोगों को दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर कर दिया है.
सांप को पकड़ना जान जोखिम में डालने जैसा है. स्नेक कैचर्स इसके लिए खास तकनीक और उपकरण का इस्तेमाल करते हैं, जैसे स्नेक स्टिक और सुरक्षात्मक गियर आदि. साथ ही सांप पकड़ते दौरान सावधानी, फुर्ती और कौशल का बेहतरीन मेल भी उन्हें इस खतरनाक काम में सफलता दिलाता है. इस दैरान एक गलती उनको मौत के मुंह में धकेलने के लिए काफी है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने स्नेक कैचिंग की परिभाषा को ही बदल दिया है. स्नेक कैचर को देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहें हैं.
Add India.com as a Preferred Source
यूजर्स हुए हैरान
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कॉपी लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 3 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका था और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किए.
एक यूजर ने लिखा, ‘इस स्नेक कैचर के लिए यह बेहद आसान काम था.’ वहीं, अन्य ने किंग कोबरा के बिना कोई प्रतिक्रिया दिए रहने पर लिखा, ‘जिस किंग कोबरा को हम जानते हैं, वह ऐसा नहीं होता.’ वायरल वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.