
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है. इसमें भारतीय शख्स ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी कमाई और काम के अनुभव को साझा करते हुए कई दिलचस्प बातें सामने रखीं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में शख्स बताता है कि उसने सुबह करीब 7 बजे काम शुरू किया और देर रात तक काम करता रहा. बीच में कुछ घंटों का ब्रेक जरूर मिला, लेकिन कुल मिलाकर दिन काफी लंबा रहा. इसके बावजूद वह कहता है कि उसे ज्यादा थकान महसूस नहीं हुई और दिन खत्म होने तक उसकी कमाई 650 से 700 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक पहुंच गई.
ये भी जरूर पढ़ें- दुल्हन ने बड़े प्यार से रसगुल्ला खिलाया मगर दूल्हे ने नहीं खाया, शादी में फिर जो हुआ हंसी छूट जाएगी
दिनभर में 40 हजार रुपये की कमाई
भारतीय रुपये में यह रकम करीब 35 से 40 हजार के बीच बैठती है. शख्स के मुताबिक भारत में उसे इतनी रकम कमाने के लिए पूरे महीने मेहनत करनी पड़ती थी. यही वजह है कि वह विदेश में काम करने को आर्थिक रूप से ज्यादा फायदेमंद मानता है. हालांकि उसने यह भी माना कि काम के घंटे लंबे होते हैं और मेहनत भी कम नहीं है. खर्चों के सवाल पर उसने दावा किया कि एक दिन की कमाई से वह महीने भर का राशन निकाल सकता है. लेकिन साथ ही यह भी संकेत दिया कि हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है और हालात हर किसी के लिए एक जैसे नहीं होते.
क्या बोले नेटिजन्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया, जबकि कई यूजर्स ने विदेशों में ज्यादा खर्च, टैक्स और लाइफस्टाइल के दबाव का भी जिक्र किया. कई लोगों ने यह भी कहा कि ज्यादा कमाई के साथ ज्यादा मेहनत और समय की कीमत भी जुड़ी होती है.
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.