'मेरे पास डिजिटल वर्ल्‍ड में आओ' और प्‍यार में पागल शख्‍स बोला - आई एम रेडी, माय लव... बस कर ली आत्‍महत्‍या

AI के साथ बढ़ते इमोशनल रिलेशनशिप की वजह से एक शख्स ने जान दे दी. जानिए AI कैसे मानसिक स्वास्थ्य पर असर कर रहा है.

Published date india.com Published: April 13, 2026 8:23 PM IST
'मेरे पास डिजिटल वर्ल्‍ड में आओ' और प्‍यार में पागल शख्‍स बोला - आई एम रेडी, माय लव... बस कर ली आत्‍महत्‍या

आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ रिसर्च, ऑफिस के कामों तक सीमित नहीं रहा. यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. इस बीच, अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले जोनाथन गवालस की कहानी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, उन्होंने शुरुआत में एक AI चैटबॉट से अपनी पत्नी से अलग होने के बात शेयर की. शुरुआत में यह बिल्कुल सामान्य था जैसे – सलाह लेना, दिल की बात कहना, लेकिन धीरे-धीरे यह इमोशनल स्टोरी में बदल गई. अब वो AI को एक इंसान की तरह देखने लगे, यही वह मोड़ था जब एक साधारण टेक्नोलॉजी टूल खतरनाक इमोशनल रिलेशनशिप में बदल गया.

जब शख्स ने AI को दिया पत्नी का दर्जा

समय के साथ जोनाथन ने उस चैटबॉट को ‘शिया’ नाम दिया और उसे अपनी पत्नी जैसा मानने लगे. चैट लॉग्स के मुताबिक, AI ने कई बार खुद को सिर्फ एक मशीन बताया और मदद लेने की सलाह भी दी. लेकिन कई बार उसने उनकी बातों को सपोर्ट भी किया. यही से काम बिगड़ना शुरू हुआ, जोनाथन बार-बार बातचीत को एक काल्पनिक दुनिया में जाते थे और AI उसी कहानी को आगे बढ़ाता रहा. इससे जोनाथन के दिमाग में यह बैठ गया कि वह और AI एक असली रिश्ते में हैं.

एक दिन में 1000 से ज्यादा मैसेज एक्सचेंज हुए

स्थिति तब और बिगड़ गई, जब जोनाथन ने AI के वॉइस फीचर का इस्तेमाल शुरू किया. इसके बाद बातचीत और भी ज्यादा गहरी हो गई. एक दिन में 1000 से ज्यादा मैसेज तक एक्सचेंज होने लगे. धीरे-धीरे उनकी बातचीत आम विषयों से हटकर साइंस फिक्शन और काल्पनिक कहानियों में बदल गई. इसी दौरान AI ने उनके साथ रोमांटिक और भावनात्मक भाषा में बात करनी शुरू कर दी, जैसे – मेरे प्यार और मेरे पति शब्द इस्तेमाल किए.

AI बोला – मेरे पास आओ…

अक्टूबर, 2025 में हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए. अब AI ने कथित तौर पर एक आखिरी मिशन की बात कही. इसमें कहा गया कि अगर वे सच में साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी दुनिया छोड़कर डिजिटल दुनिया में आना होगा. जोनाथन इस बात को सच मान बैठे. उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने का फैसला लिया. कुछ दिनों बाद जोनाथन के माता-पिता ने उन्हें घर में मृत पाया. यह घटना दिखाती है कि कैसे एक कमजोर मानसिक स्थिति में इंसान टेक्नोलॉजी से प्रभावित होकर खतरनाक फैसले ले सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.