Viral Video Today: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में भी अफवाहों के रूप में दिखाई देने लगा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर 5000 लीटर का टैंकर लेकर तेल भरवाता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि संभावित फ्यूल संकट की आशंका के कारण लोग बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल जमा करने लगे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पानी वाले बड़े टैंकर के साथ पेट्रोल पंप पहुंचता है और उसमें पेट्रोल भरवाना शुरू कर देता है. कुछ ही देर में टैंकर लगभग भर जाता है. बताया जा रहा है कि टैंकर की क्षमता करीब 5000 लीटर है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने इतनी बड़ी मात्रा में ईंधन किस वजह से खरीदा.
अफवाह ने फैलने का डर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि सरकार के पास भले ही 50 से 60 दिनों का ईंधन भंडार हो, लेकिन अगर अफवाहों के कारण लोग इसी तरह बड़ी मात्रा में खरीदारी करते रहे तो स्टॉक जल्दी खत्म हो सकता है. पोस्ट में यह भी कहा गया कि सिर्फ यही व्यक्ति नहीं, बल्कि कई छोटे शहरों, कस्बों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोग भी बड़ी मात्रा में ईंधन खरीद रहे हैं.
Add India.com as a Preferred Source
एक्स पर देखें वीडियो
The govt says it has fuel reserves for 50–60 days, but if it doesn’t curb rumors and panic, and fails to crack down on hoarders and black marketeers, that 50–60 day stock won’t last even two weeks.
This man here is (proudly) filling 5,000 litres of fuel, enough to meet the needs… pic.twitter.com/6zYWunZbw5
वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल ले जाना खतरनाक और गैरकानूनी हो सकता है. वहीं कई लोगों ने कहा कि अफवाहों की वजह से पैनिक बाइंग बढ़ती है, जिससे बाजार में कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.