UAE में बैंक अकाउंट खोलते ही चमक उठी शख्स की किस्मत, खाते आया 5 करोड़ रुपये का इनाम
इनाम जीतने के बाद शाजीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि यह रकम उनकी जिंदगी बदल सकती है.
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है. (AI)
किस्मत कब और कैसे बदल जाए, यह कोई नहीं जानता. UAE में रहने वाले एक भारतीय शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसने एक बैंक में सेविंग अकाउंट खोला और महज दो महीने के भीतर करोड़पति बन गया. शख्स को लकी ड्रॉ में करीब 5.15 करोड़ रुपये का इनाम मिला है. 34 साल के शाजीर वेंगा अबू धाबी में रहते हैं. उन्होंने हाल ही में शारजाह इस्लामिक बैंक में डिजिटल ऐप के जरिए सेविंग्स अकाउंट खुलवाया. बैंक की 'मिलियनेयर कैंपेन' स्कीम के तहत उनका नाम लकी ड्रॉ में निकला और उन्हें 20 लाख दिरहम (AED) की भारी-भरकम पुरस्कार राशि मिल गई.
ये भी जरूर पढ़ें- बेड के नीचे क्यों फेंकनी चाहिए पानी की बोतल, होटल में ठहरते हैं तो जरूर जान लो आज
इनाम जीतने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं
इनाम जीतने के बाद शाजीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि यह रकम उनकी जिंदगी बदल सकती है. उनका सपना था कि एक दिन वह इस स्कीम में जीत हासिल करें और अब वह सपना सच हो गया है. उन्होंने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल वह अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने और भारत में रह रहे अपने परिवार को UAE बुलाने में करेंगे. बैंक की यह योजना ग्राहकों को बचत के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से शुरू की गई थी. इसके तहत हर 10 हजार दिरहम जमा करने पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ में एक एंट्री मिलती है. समय-समय पर निकाले जाने वाले इन ड्रॉ में नकद इनाम और लग्जरी गाड़ियां दी जाती हैं.
BMW कार विजेता भी बने लोग
इस ड्रॉ में केवल शाजीर ही नहीं, बल्कि एक UAE नागरिक ने लग्जरी BMW XM कार भी जीती. वहीं करीब 40 अन्य लोगों को अलग-अलग नकद पुरस्कार दिए गए. बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह योजना लोगों को बचत के साथ बड़े सपने पूरे करने का मौका देती है. शाजीर की यह कहानी अब UAE में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक साधारण बैंक अकाउंट से शुरू हुआ सफर उन्हें रातोंरात करोड़पति बना गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें