VIDEO: कमजोर समझकर लड़के को पीटने लगा शख्स, फिर जो हुआ खुद ही बेहोश हो गया | देखें वीडियो

Viral Video Today: घटना से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे 'लाइव नॉकआउट' कहकर शेयर कर रहे हैं.

Published date india.com Published: December 3, 2025 3:08 PM IST
Trending Video
मारपीट का ये वीडियो देखकर हंसी छूट जाएगी. (Photo/X)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. इस बार एक वीडियो ने सबको चौंका दिया, जहां एक शख्स ने एक लड़के को कमजोर समझकर उस पर हमला कर दिया. लेकिन बदले में उसे ऐसा जोरदार मुक्का पड़ा कि वो जमीन पर गिरकर खुद बेहोश हो गया और दोबारा उठ ही नहीं पाया. घटना से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लाइव नॉकआउट कहकर शेयर कर रहे हैं.

Dance Ka Video: डांस के लिए बुलाया तो शरमाने लगा दूल्हा, फिर ऐसा खुला खुद घबरा गई दुल्हन | देखें वीडियो

कमजोर समझने की गलती कर गया शख्स

घटना सड़क किनारे की लगती है. आसपास हरा-भरा इलाका और धूल भरी सड़क नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की बाइक पर एक लड़का चुपचाप बैठा है. तभी एक दूसरा शख्स (भूरे जैकेट में) पीछे से आता है और उसे कमजोर समझकर उसकी गर्दन पकड़कर धक्का-मुक्की शुरू कर देता है. लगता है जैसे वो उसे पीटने की कोशिश कर रहा हो. मगर कहानी थोड़ी ही देर में पूरी तरह पलट गई. बाइक पर बैठा युवक अचानक उठता है और बिजली की तेजी से एक जोरदार मुक्का मारता है, जो सीधे हमलावर के चेहरे पर लगता है.

एक्स पर देखें वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुक्का पड़ते ही हो गया बेहोश

फ्रेम में देखेंगे कि मुक्का इतना जबरदस्त था कि उसके पैर लड़खड़ाते लगे. वो जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गिरने के बाद वो हिलता-डुलता नहीं, मानो बेहोश हो गया हो. आसपास खड़े कुछ लोग दौड़कर आते हैं और उसे देखते हैं, लेकिन वो उठ नहीं पाता. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा. वीडियो को ‘Live K.O. only in UP knock out.’ कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.