डांस कर रही लड़की को गलत तरह छूने लगा मनचला, तभी पड़ा ऐसा झापड़ चक्कर खाकर गिर पड़ा

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:June 7, 2026 4:10 PM IST

वायरल वीडियो में डांस शो चल रहा है, जहां डांसर म्यूजिक की धुन पर परफॉर्म कर रहे हैं. दर्शकों की भारी भीड़ के बीच माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा नजर आता है. तभी अचानक एक शख्स स्टेज पर पहुंच जाता है और डांसर के बेहद करीब जाकर उसे गलत तरह से छूने लगता है.

Shocking News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में स्टेज पर परफॉर्म कर रही एक डांसर के साथ हुई बदतमीजी के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया. लोग डांस के वायरल क्लिप को जमकर शेयर कर रहे हैं और मनचले की हरकत पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वायरल वीडियो में डांस शो चल रहा है, जहां डांसर म्यूजिक की धुन पर परफॉर्म कर रहे हैं. दर्शकों की भारी भीड़ के बीच माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा नजर आता है. तभी अचानक एक शख्स स्टेज पर पहुंच जाता है और डांसर के बेहद करीब जाकर उसे गलत तरह से छूने लगता है. ऐसा नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं.

Advertising
Advertising

ये भी जरूर पढ़ें- VIDEO: पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते ही आग का गोला बन गई कार, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी

डांसर को गलत तरह से छुआ

कुछ सेकंड तक डांसर को समझ नहीं आता कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन जैसे ही उसे युवक की हरकत का एहसास होता है, वह तुरंत पलटकर जवाब देती है. गुस्से से भरी डांसर मंच पर ही युवक को जोरदार जापड़ जड़ देती है. थप्पड़ पड़ते ही युवक की सारी हीरोपंती निकल जाती है और वह सकपका जाता है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि डांसर इस घटना से काफी नाराज दिखाई देती है. वह कार्यक्रम की व्यवस्था पर भी सवाल उठाती नजर आती है. स्टेज पर मौजूद लोगों को बुलाकर वह अपनी नाराजगी जाहिर करती है और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो जाता है.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस घटना के बाद कार्यक्रम की रफ्तार भी थम जाती है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, जबकि कुछ यूजर्स ने डांसर के तुरंत दिए गए जवाब की तारीफ की है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. हालांकि यह घटना कब और कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो ने ऑनलाइन बहस जरूर छेड़ दी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें