Funny Video: सोशल मीडिया पर हंसने-हंसाने वाले वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं. मगर इनमें कुछ ही ऐसे होते हैं जिन्हें जितनी बार भी देखो हंसी आ ही जाती है. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक मजदूर से जुड़ा हुआ है. इसमें ऐसी चीजें दिखाई दीं जिसने हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. मजदूर के लिए वो टाइम तो मु्श्किल भरा रहा, लेकिन बाकी लोगों के लिए ये फन जैसा रहा है. दरअसल, लंच टाइम में मजदूर चाहकर भी खुद का टिफिन नहीं खोल सका. जिसकी वजह से वो खाना ही नहीं खा पाया. यही दृश्य सबको लोटपोट कर रहा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग लंच टाइम में खाना खाने के लिए बैठते हैं. कुल 6-7 लोग इसमें दिखाई दे रहे हैं. सबने अपना-अपना लंच खोला और खाना खाने लगे. लेकिन उनमें से एक मजदूर अभी भी अपना टिफिन नहीं खोल पाया था. उसका टिफिन इस तरह से बंद था कि उसने पूरी जान लगा दी मगर फिर उससे टिफिन नहीं खुला. अंत में वो पत्थर लाकर टिफिन के किनारों पर मारता ताकि ढक्कन खुल जाए. मगर यहां भी वो फेल हो जाता है. दूसरी तरफ बाकी लोग आधा खाना खा चुके थे. थक हारकर शख्स टिफिन को जमीन पर पटकने लगता है ताकि ढक्कन खुले. मगर इससे भी बात नहीं बनती है.
अंत में थक हारकर और निराश होकर वो बैठ जाता है. मालूम होता है बाकी लोगों ने अपना खाना खत्म कर लिया. मगर ये बेचारा कुछ भी लंच टाइम में नहीं खा पाया होगा. ये नजारा लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है. हालांकि साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. इसे ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है. इसे देखने के बाद लोग एक से एक फनी रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.