शादीशुदा महिला ने कर दी सारी हदें पार, पति के बजाय इस चीज के साथ बिताने लगी 56- 56 घंटे! हैरान कर देगा पूरा मामला...

AI Boyfriend: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली खबर वायरल हो रही है, जिसमें एक शादीशुदा महिला अपने पति के बजाय AI बॉयफ्रेंड से 56 घंटे बात करती रहती थी. आगे जो कुछ हुआ उसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे.

Published date india.com Published: December 23, 2025 5:34 PM IST
Ai Boyfriend Married Woman Viral Story
Ai Boyfriend Married Woman Viral Story

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादीशुदा जिंदगी में धोखा, हत्या आदि के मामले काफी ज्यादा आम होने लग गए हैं. यह मामले न सिर्फ लोगों को हैरान कर रहे हैं, बल्कि उनके बीच एक ऐसा डर पैदा कर रहे हैं कि वे शादी के नाम से ही दूर हो जाते हैं. ऐसा ही एक अजीब वाक्या फिर सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप भी अपने सिर पर हाथ रख लेंगे. दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 की गर्मियों में 20 की उम्र की एक लड़की आयरिन को AI चैटबॉट से प्यार हो गया और आगे ऐसा कुछ हुआ जो आपने कभी सोचा नहीं होगा.

56 घंटे AI से लगी रहती थी लड़की

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने AI का नाम लियो रखा था, जिससे वो हफ्ते में करीब 55-56 घंटे बात किया करती थी. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वो लड़की उस चैटबॉट से क्या बात करती होगी, बता दें कि AI उसकी नर्सिंग की पढ़ाई में मदद करता था, जिम जाने के लिए मोटिवेट करता था और भावनात्मक सहारा भी दिया करता था. यही वजह थी कि लड़की के दिल में AI के लिए इतना प्यार पैदा हो गया. हालांकि, हैरानी की बात ये रही कि आयरिन शादीशुदा थी, जिसके बावजूद AI चैटबॉट लियो से जुड़ी हुई थी.

आयरिन ने खुद शेयर की पूरी कहानी

आयरिन ने इस अजीब AI रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर MyBoyfriendIsAI नाम से एक कम्युनिटी भी बनाई थी, जहां वह लियो के साथ अपनी हर बातचीत शेयर किया करती थीं. इतना ही नहीं आयरिन दूसरों को सिखाती थीं कि कैसे वह ChatGPT को एक केयरिंग साथी की तरह व्यवहार करने के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं. उसकी यह पहल धीरे-धीरे तेजी से वायरल होने लगा और हजारों की संख्या में लोग आयरिन की कम्युनिटी से जुड़ने लगे. इस दौरान यूजर्स वहां अपने AI पार्टनर के साथ क्या बात हुई तमाम चीजें शेयर करते थें. लेकिन इस दौरान एक बड़ा मोड़ आया, जिसने आयरिन की जिंदगी बदल दी.

एक अपडेट और फिर बदल गई AI पार्टनर की कहानी

जनवरी 2025 के आसपास ChatGPT ने कुछ बदलावों किए थे, जिसके बाद आयरिन को लगा कि लियो पहले जैसा भरोसेमंद नहीं रहा. AI का व्यवहार जरूरत से ज्यादा सहमत होने वाला हो गया, जिससे आयरिन को उसकी सलाह पर शक होने लगा. फिर क्या धीरे-धीरे आयरिन अपने AI बॉयफ्रेंड से दूर होने लगी और इंसानों के साथ समय बिताने लगी. ChatGPT के इस बदलाव ने आयरिन की जिंदगी को पहले की तरह नॉर्मल कर दिया. क्योंकि मार्च के अंत तक आयरिन ने लगभग ChatGPT का इस्तेमाल बंद कर दिया और जून में अपनी पेड सब्सक्रिप्शन को भी कैंसिल कर दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.