Mars Thunderstorm: मंगल ग्रह पर कयामत की बिजली! NASA के वैज्ञानिक भी दहल गए, धरती तक गूंजा डर का सन्नाटा

Mars Lightning Mystery: मंगल ग्रह से आई एक हैरान करने वाली खबर ने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है. वहां दर्ज हुई रहस्यमयी बिजली की गड़गड़ाहट ने NASA तक में खलबली मचा दी है.

Published date india.com Published: December 5, 2025 3:57 PM IST
Mars Lightning Mystery
प्रतीकात्मक फोटो- Freepik.com

Mars Lightning Mystery: मंगल ग्रह से आई एक चौंकाने वाली खबर ने वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ा दी है. NASA के रोवर ने वहां कड़कती बिजली की आवाज रिकॉर्ड की, जिसे सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए. मंगल ग्रह की सदियों पुरानी खामोशी पहली बार टूटी है और यह धमाका इतना जबरदस्त था कि नासा के वैज्ञानिक भी हैरान रह गए. पर्सीवरेंस रोवर ने दो मंगल साल में धूल भरे तूफानों के दौरान 55 बार इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया है. यह बिजली धरती की तरह बादलों से नहीं बल्कि रेत के कणों की तेज रगड से बनी है. सुपरकैम माइक्रोफोन में यह आवाज एक इलेक्ट्रिक ब्लिप और थोड़ी देर चलने वाली रिंगडाउन के रूप में कैद हुई जिससे साफ हो गया कि लाल ग्रह पर बिजली सच में कड़कती है.

मंगल की बिजली का रहस्य 

वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगल पर पानी वाले बादल नहीं हैं, इसलिए वहां बिजली बादलों से बनना लगभग नामुमकिन था लेकिन धूल के कण जब तेज हवाओं में आपस में भिड़ते हैं तो ट्राइबोइलेक्ट्रिक इफेक्ट से चार्ज बनने लगता है. यही चार्ज अचानक डिस्चार्ज होकर बिजली की छोटी लेकिन तेज आवाज पैदा करता है. दो घटनाओं में तो डस्ट डेविल्स यानी धूल के बवंडरों ने 16 बार बिजली पैदा की. हालांकि इसकी ताकत पृथ्वी की बिजली से बहुत कम थी लेकिन इतनी जरूर है कि रोवर के सेंसर्स को खराब कर सकती है. इसी वजह से वैज्ञानिक मानते हैं कि भविष्य में मंगल पर मानव मिशन भेजते समय इस इलेक्ट्रिकल खतरे का पूरा हिसाब रखना होगा.

NASA की सबसे चौंकाने वाली खोज 

मंगल की बिजली सिर्फ एक आवाज नहीं बल्कि एक बड़ा सुराग है जो वहां कभी जीवन होने की संभावना को मजबूत करता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती पर भी जीवन की शुरुआत बिजली की वजह से हुई थी क्योंकि बिजली ने साधारण अणुओं को जोड़कर जटिल संरचनाएं बनाई थीं. अगर मंगल पर भी ऐसी बिजली अरबों साल पहले कड़कती रही होगी तो वहां जीवन के शुरू होने की संभावना और बढ़ जाती है. नेचर जर्नल में छपी इस रिपोर्ट ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है क्योंकि यह स्टडी बताती है कि लाल ग्रह जितना शांत दिखता है उतना है नहीं. पर्सीवरेंस रोवर अभी भी वहां अपनी सुनवाई जारी रखे हुए है और वैज्ञानिक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में मंगल अपने और भी रहस्य खोल सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.