Metro Ka Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं. कभी सीट के लिए लोगों में बहस होती दिखती है तो कभी बात मारामारी तक पहुंच जाती है. इतनी ही नहीं मेट्रो में डांस और सिंगिंग से लेकर रोमांटिक नजारे भी खूब दिखते हैं. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो एक लेवल ऊपर का नजर आता है. इसमें एक शख्स सीट के लिए ऐसी तिगड़म भिड़ाता है जिससे एक ही झटके में कई सीटें खाली हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सीट पाने के लिए ये क्या करने लगा लड़का
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में कई लोग सीट पर बैठे हुए हैं. एक लड़का सामने खड़ा है और सीट के लिए इंतजार कर रहा है. मालूम होता है काफी देर हो चुकी है और उसे सीट नहीं मिली है. इस पर लड़का दिमाग लगाना शुरू कर देता है. सामने की सीट पर बैठी महिलाओं के सामने जाकर बीमारी का नाटक शुरू कर देता है. फिर क्या था उस एकाएक बीमार पड़ता देख कई सीट खाली हो जाती हैं. लोग इधर-उधर भागने लगते हैं ताकि लड़का उन पर ही ना गिर पड़े. इस तरह लड़के ने भीड़ के बावजूद मेट्रो में सीट पा ली.
लड़के के इस वीडियो को इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है. इसे shubham_visuals नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, ‘सीट लेने का तरीका.’ इसे देखने के बाद नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. लाखों की संख्या में इस पर लाइक्स और व्यूज भी आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.