Metro Ka Video: लाख चेतावनियों के बाद भी मेट्रो में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. आपने अभी तक मेट्रो में डांस फाइट या स्टंट से जुड़े वीडियो ही देखे होंगे. मगर इस बार जिस तरह का सीन वायरल हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए. वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जो मेट्रो की फर्श पर ही सो गया. सीट नहीं मिली तो उसने बोरी बिछा ली और गमछा ओढ़ कर सोने लगा. बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो से जुड़ा हुआ है. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
मेट्रो की फर्श पर सो गया लड़का
आपने गौर किया होगा कि मेट्रो के अंदर वार्निंग बोर्ड पर लिखा होता है कि मेट्रो की फर्श पर बैठना मना है इसके लिए जमाने का भी प्रावधान है. इस चेतावनी के बाद भी लोग मेट्रो के फर्ज पर बैठे तो दिखते ही हैं. मगर अब फर्श पर सोने भी लगे हैं. वायरल वीडियो कुछ इसी तरह का सीन दिखाता नजर आ रहा है. देख सकते हैं कि लड़का सीट न मिलने से परेशान हो गया. उसने तुरंत ही बाग से एक बोरी निकली और उसे मेट्रो की फर्श पर बिछा दिया. शुरुआत में लगा कि वह बोरी पर बैठना चाहता है.
मगर अगले ही सेकंड बोरी से वह एक गमछा भी निकलता है और ओढ़कर बोरी पर सो जाता है. उसे ऐसा करता देख मेट्रो में मौजूद सारे यात्री दंग रह जाते हैं और कानाफूसी शुरू कर देते हैं. मेट्रो में अपने एक से एक नजारे अभी तक देखे होंगे. मगर इस तरह का नजारा आपने शायद ही पहले कभी देखा हो. लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी वायरल होने लगा है. इसे delhi.connection नाम के इंस्टाग्राम पेज से अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.