Metro Ka Video: परीक्षा में नकल की तैयारी करती दिखी लड़की, मेट्रो में बैठकर बनाने लगी पर्ची | देखें वीडियो

Metro Ka Video: देख सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो में बैठी लड़की किस तरह परीक्षा के लिए चीट बना रही है. किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Published date india.com Published: June 27, 2024 10:52 AM IST
Metro Ka Video

Metro Ka Video: मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते दिखते हैं. कभी कोई डांस रील बनाता है तो कभी सीट के लिए दो लोगों में फाइट होती दिखती है. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे एक कदम आगे का है. वीडियो में एक लड़की परीक्षा में नकल की तैयारी करती दिख रही है वो भी मेट्रो में. उसने इसके लिए फर्रा भी तैयार कर लिया. मगर इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फ्रेम में कैद हुआ नजारा किसी के भी होश उड़ा देगा.

नकली की पर्ची बनाती दिखी लड़की

कई छात्र ऐसे होते हैं जो समय पर पढ़ाई नहीं करते और परीक्षा के समय नकल के भरोसे बैठ जाते हैं. कई छात्र इसमें कामयाब भी हो जाते हैं. वायरल हो रहे मेट्रो के इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है. मालूम होता है कि लड़की परीक्षा देने जा रही है. मोबाइल में अपने प्रश्नों का जवाब ढूंढ रही है. मगर जैसे ही जवाब मिला वो उसे याद करने की बजाया फर्रे तैयार करने लगी. आप देखेंगे कि लड़की अपने पैरों में नकल के आंसर लिखती नजर आ रही है. नकल से जुड़े कई वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन इसमें अलह ही नजारा दिखाई दे रहा है.

एक्स पर देखें वीडियो:

मेट्रो में तैयार कर लिया आंसर

लड़की नकल के लिए फर्रे बनाने में इतनी बिजी रही कि उसे मालूम ही नहीं चला कि कोई उसका वीडियो बना रहा है. इस नजारे को @_anamikaaaa नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है. यह नजारा दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है. चंद सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.