Metro Ka Video: भोजपुरी गाना बजाकर मेट्रो में ही नाचने लगी लड़की, देखने लायक है यात्रियों का रिएक्शन | देखें वीडियो

Metro Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह भोजपुरी गाने पर लड़की मेट्रो में ही डांस शुरू कर देती है. इस दौरान यात्रियों का रिएक्शन चौंकाने वाला रहा.

Published date india.com Published: July 19, 2024 9:20 AM IST
Metro Ka Video

Metro Ka Video: मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. कभी कोई डांस करता नजर आता है तो कभी सीट के लिए दो लोगों में भयंकर झड़प देखने को मिलती है. डीएमआरसी की तरफ से बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग रील बनाना नहीं छोड़ रहे हैं. फिलहाल इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है. इसमें एक लड़की भोजपुरी गाना बजाकर मेट्रो में ही डांस शुरू कर देती है. लोगों के रिएक्शन से अनजान लड़की अपने डांस में ही बिजी दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.

मेट्रो में लड़की का डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि मेट्रो खचाखच भरी हुई है. एकाएक लड़की उठती है और भोजपुरी गाना बजाकर डांस करना शुरू कर देती है. लड़की ने पिंक कलर का स्लिट स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहना हुआ था. उसने खेसारी लाल यादव के फेमस गाने ‘सज के संवर जब आवेलू…’ पर डांस किया. अचानक लड़की के डांस को देख मेट्रो में बैठे यात्री भी हैरान रह गए. एक महिला पहले तो लड़की को देखती रह. कुछ देर बाद वो उसकी हरकत पर हंसी नहीं रोक पाई.

यहां देखिए वीडियो को:

भोजपुरी गाने पर बनाई रील

दिल्ली मेट्रो से जुड़े इस वीडियो को delhi.connection नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, ‘मेट्रो में अब हद हो गई है.’ दूसरे यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘मेट्रो में फर्श पर बैठना गलत है मगर ये सब गलत नहीं है.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.