Metro Ka Video: मेट्रो से जुड़े अलग-अलग नजारे सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. कभी कोई डांस करता नजर आता है तो कभी कोई सीट के लिए झगड़े पर उतर जाता है. इतना ही नहीं मेट्रो में स्टंट भी करते लोग दिखे हैं. मगर अभी जो नजारा सामने आया है वो इन सबसे हटके हैं. इसे देख सबका कहना है कि मेट्रो में अब हद ही हो गई है. दरअसल, मेट्रो के अंदर कुछ यात्री ताश खेलते नजर आ रहे हैं. सबने मिलकर एक चटाई फर्श पर बिछा ली और पत्ते फेंकने शुरू कर दिए. किसी ने इस दौरान उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मेट्रो में पत्ते खेलते लोग
आपने गांव या कॉलोनियों में लोगों को एक जगह इकट्ठा होकर ताश खेलते हुए जरूर देखा होगा. सोचिए ऐसा मेट्रो में हो जाए तो कैसा नजारा होगा. जाहिर सी बात है लोग दंग रह जाएंगे. ऐसा ही कुछ एक वीडियो में देखने को मिल रहा है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह कुछ लोग मेट्रो के फर्श पर आराम से बैठे हुए हैं और ताश खेलना शुरू कर देते हैं. उन्हें ना किसी का डर और ना कोई चिंता उनके चेहरे पर नजर आ रही है. सभी मगन होकर ताश खेलने दिख रहे हैं. कई और यात्री भी इस दौरान गेम का लुत्फ उठा रहे हैं.
लाख चेतावनी के बाद भी लोग मेट्रो में रील बनाना बंद नहीं कर रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण वायरल हो रहा ये वीडियो भी है. इसे rocky_paswan__ji नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इस पर कॉमेंट भी किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.