EnglishHindi

Metro Ka Video: अचानक शख्स की गोद में कूद गई लड़की, मेट्रो में जो हुआ हिल गए सारे यात्री | देखें वीडियो

Metro Ka Video: इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह लड़की मेट्रो में अजीब हरकत करती है. वो एंट्री के साथ ही शख्स की गोद में कूद जाती है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Written by: Nandan Singh
Published: November 3, 2024, 9:09 AM IST

Metro Ka Video: मेट्रो से जुड़े तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. लाख चेतावनियों के बाद भी लोग मेट्रो में रील बनाना नहीं छोड़ते. इतना ही नहीं कई बार मेट्रो में सीट के लिए मारपीट तक हो जाती है. फिलहाल ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए. वीडियो एक लड़की से जुड़ा हुआ है. इसमें देखेंगे कि एक लड़की मेट्रो में अजीब हरकत करती हुई नजर आ रही है. उसकी इस हरकत से पहले सारे यात्री एकाएक चौंक जाते हैं और फिर गुस्से से भर जाते हैं. इसे देखने के बाद नेटिजन्स भी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं.

लड़की ने की ये कैसी हरकत

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग आराम से मेट्रो की सीटों पर बैठे हैं. तभी एक लड़की तेजी से आती है, स्टैंड को पकड़कर ऊपर कूदती है और एक शख्स की गोद में गिर जाती है. तेजी से गिरने के कारण उस व्यक्ति को काफी दर्द होता है. इसके बाद, लड़की तुरंत वहां से भाग जाती है, जिससे बाकी लोग हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. बहुत से लोगों ने इस हरकत को गलत और असभ्य करार दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘इस लड़की को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.’ दूसरे ने कहा, ‘यह बिल्कुल बर्दाश्त करने लायक नहीं है.’

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Giddy Lefty (@giddyleftytv)

दर्द से कराह उठा यात्री

इस तरह की टिप्पणियों से साफ है कि लोग इस हरकत को लेकर गुस्से में हैं और इसे निंदनीय मानते हैं. यह घटना दिखाती है कि आजकल लोग ऐसी मजाकों को सहन नहीं करते जो किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं. मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकतें न केवल दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं. लोगों को समझना होगा कि मनोरंजन के नाम पर दूसरों का अपमान करना गलत है. वीडियो को giddyleftytv नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.