मां-बाप गिरे, 5 साल के बच्चे के साथ हाईवे पर दौड़ती रही बाइक, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

ये पूरी चमत्कारिक घटना उसी सड़क पर मौजूद एक कार के कैमरे में कैद हो गई.

Published date india.com Updated: August 21, 2018 8:41 PM IST
चमत्कार! मां-बाप गिरे, 5 साल के बच्चे के साथ हाईवे पर दौड़ती रही बाइक
सड़क पर चमत्कार.

बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक सड़क हादसे में पांच साल के बच्चे के चमत्कारिक ढंग से बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेंगलुरू के रहने वाले चन्नापरमेश्वर और उनकी पत्नी रेणुका अपने पांच साल के बच्चे के साथ बाइक पर बेंगलुरू जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए. मामला रविवार शाम का बेंगलुरू ग्रामीण के नेलामंगला का है.

बाइक की भीषण टक्कर 

हाईवे पर उनकी बाइक एक दूसरे दोपहिया वाहन से पीछे से टकरा गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी बाइक से सड़क पर गिर पड़े. लेकिन बाइक सड़क पर चलती रही और इस पर उनका बच्चा भी बैठा हुआ था. चमत्कारिक ढंग से बाइक कुछ समय तक सड़क पर अपनेआप सीधी चलती रही.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुंबई पुलिस ने शेयर किया मुस्कुराते हुए पॉकेटमार का वीडियो, आप भी हंस पड़ेंगे

बाइक करीब 300 मीटर तक सड़क पर दौड़ती रही और आखिर में डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद बच्चा घास पर छिटककर गिर पड़ा. चमत्कार ये हुआ कि इस बच्चे को बिल्कुल भी चोट नहीं लगी. आसपास के लोगों ने तुरंत उसे जाकर उठा लिया और मां-बाप के पास ले आए.

ये पूरी चमत्कारिक घटना उसी सड़क पर मौजूद एक कार के कैमरे में कैद हो गई जो उसी दिशा में जा रही थी. दंपति को मामली चोट आई और एक अस्पताल में उनका इलाज कराया गया. इस घटना का वीडियो एक पुलिस अफसर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.