खोई बच्ची थाने में मजे से कर रही डांस! माता-पिता को ढूंढने में पुलिस की निकली जान, देखें वायरल वीडियो

Missing child dancing in police station viral video: सामान्य हालात में जब कोई बच्चा अपने पेरेंट्स से बिछड़ता है तो वह परेशान और चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगता है. ऐसे में अगर पुलिस वाले मिल जाएं तो उसके मन पेरेंट्स खोने के डर के अलावे पुलिस का डर भी बैठ जाएगा. इस वायरल वीडियो में कुछ अलग हुआ, जिसे देख आप मुस्कुराए बिना नहीं रहेंगे.

Written by: Satyam Kumar
Published: May 12, 2026, 4:44 PM IST

Missing Child viral funny video: किसी बच्चे का अपने परिवार से बिछड़ जाना किसी डरावने सपने जैसा होता है, लेकिन एक छोटी बच्ची ने अपनी मासूमियत से इस डरावने माहौल को खुशियों में बदल दिया. जब यह नन्ही जान थाने पहुंची, तो रोने के बजाय उसने पुलिस वालों को ही अपना दोस्त बना लिया और जमकर डांस किया.

पुलिस स्टेशन बना डांस फ्लोर

इंडोनेशियन पुलिस को जब ये बच्ची मिली, तो अधिकारी काफी परेशान थे कि वह डरी होगी और रो रही होगी, लेकिन नजारा उम्मीद से बिल्कुल उलट था. बच्ची ने पुलिस स्टेशन के माहौल को ही अपना प्लेग्राउंड बना लिया और वहां मौजूद हर अफसर के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. जैसे ही माहौल थोड़ा हल्का हुआ, बच्ची ने बेझिझक होकर डांस करना शुरू कर दिया, जिसे देखकर पुलिस वाले भी अपनी ड्यूटी का तनाव भूल गए. वह किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह मगन होकर थिरक रही थी, मानो वह अपने घर के ड्राइंग रूम में खेल रही हो.

View this post on Instagram

A post shared by Edge Stream (@edge.stream)

पेरेंट्स से बिछड़ने का डर नहीं!

आमतौर पर बच्चे पुलिस की वर्दी देखकर सहम जाते हैं, पर इस बच्ची को न तो डर था और न ही घर जाने की कोई जल्दी. उसकी बेफिक्री को देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि उसे शायद रेस्क्यू होने का कोई शौक ही नहीं.

नेटिजन्स हुए इस नन्हीं जान के मुरीद

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने इसे ‘महीने का सबसे प्यारा वीडियो’ बताया तो किसी ने बच्ची के कॉन्फिडेंस की तारीफ की. लोगों को पुलिस वालों का यह दोस्ताना और मानवीय चेहरा भी बहुत पसंद आया, जिन्होंने बच्ची को सुरक्षित और खुश महसूस कराया.

वायरल वीडियो ने कराया मिलन

इंटरनेट की ताकत देखिए कि इसी डांस वीडियो को देखकर एक रिश्तेदार ने बच्ची को पहचान लिया और तुरंत उसकी मां को खबर दी. एक ऐसी स्थिति जो किसी हादसे में बदल सकती थी, उसका अंत एक बेहद भावुक और सुखद रीयूनियन के साथ हुआ, जिसे इंटरनेट हमेशा याद रखेगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.