Mobile Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो मोबाइल चोर से जुड़ा है. इसमें एक शख्स अपने मोबाइल पर बात करते हुए सड़क किनारे पैदल चल रहा होता है. सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, तभी अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार चोर आता है, और उस शख्स के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है. मगर भागने की कोशिश में वो गिर पड़ा. फिर फ्रेम में जो कुछ नजर आया उसने हर किसी को हैरान कर दिया.
मोबाइल छीनने की कोशिश
देख सकते हैं कि मोबाइल छीनने की कोशिश के बाद जैसे ही चोर भागने लगता है, वह अपनी ही बाइक से संतुलन खो बैठता है और सड़क पर गिर जाता है. यह मौका देखते ही मोबाइल वाला शख्स तुरंत उस पर झपट पड़ता है, और बिना देर किए चोर की पिटाई शुरू कर देता है. वह गुस्से में लगातार झापड़ मारता है और चिल्लाकर लोगों को बुलाने लगता है. देखते ही देखते एक शख्स और वहां आ जाता है.
मामला जब हाथ से निकलता दिखा, तो चोर ने डर के मारे अपनी कमर से एक तलवार निकाल ली. उसके हाथ में तलवार देखते ही माहौल अचानक बदल गया. वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और जिसने पिटाई की थी, वह भी डर के मारे वहां से भाग खड़ा हुआ. वीडियो यहीं खत्म होता है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो को crick_festival2.0 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.