Mother Daughter Viral Video Daughter Tells Widowed Mom Give Her Rich Dad Shocking Video Went Viral
विधवा होने का फायदा उठाओ मम्मी, मां से बोली बेटी- कोई अमीर बूढ़ा पकड़ लो | हिला देगा ये VIDEO
Trending Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि बेटी मां से कहती है कि वो अपने विधवा होने का कुछ फायदा उठाएं. वो मां से किसी बूढ़े शख्स को फंसाने की बात कहती हुई नजर आती है.
लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)
MotherDaughterViralVideo: समाज को झकझोर देने वाला एक वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें एक बेटी अपनी मां को विधवा होने का फायदा उठाने की सलाह देती हुई नजर आती हैं. बेटी मां से कहती है कि वो अपने विधवा होने का फायदा उठाएं और किसी अमीर बूढ़े शख्स को फंसा लें. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में मां-बेटी दोनों बेड पर लेटी हुई हैं. इसमें बेटी मां से मजाक करते हुए कहती है कि वो किसी अमीर बूढ़े को पकड़ लें. लड़की कहती है किउसे अमीर पिता की जरुरत है. अपनी मां से हैरान करने वाली बात कहकर लड़की फिर खुद बहुत हंसती है. मगर वीडियो में इसके बाद जो कुछ होता है किसी के भी हैरान कर देगा.
इसमें लड़की अपनी मां से कहती है, ‘आप अपनी बलि चढ़ा दो. मुझे एक अमीर बाप दे दो. मुझे एक अमीर बाप दे दो.‘ हालांकि इस दौरान मां की नाराजगी साफ देखी जा सकती है. वो कैमरे में खुद का चेहरा छिपाने की कोशिश करती हुई नजर आती हैं. मगर बेटी लगातर उनसे मजाकिया लहजे में अमीर बाप देने की बात दोहराती है. लड़की मां से आगे कहती है कि वो अपने विधवा होने का कुछ तो फायदा उठा लें. मगर उसकी जिंदगी ठीक कर दें. लड़की आगे कहती है कि वो कब तक चैटजीपीटी से बात करती रहेगी.
Add India.com as a Preferred Source
एक्स पर देखें वीडियो
Mummy, take some advantage of being a widow, catch hold of some rich old man, give me a rich dad.
वीडियो में आगे देखेंगे कि बेटी की ऐसी बातों से मां को खूब गुस्सा आता है. वो तुरंत जवाब देती है कि उसकी जिंदगी की ही बलि ना करदें? मां का जवाब सुनकर बेटी फिर खूब हंसती है. फिर दोबारा अपनी दोहराती है कि वो कोई अमीर शख्स को पकड़ लें. लड़की कहती है कि वो अपने बुढ़ापे का कुछ फायदा उठाएं. लड़की कहती है कि मां को कोई गंजा भी मिल जाए कोई दिक्कत नहीं है. उसे बस अमीर बाप चाहिए. मालूम हो हैरान करने वाला ये वीडियोएक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.