
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में प्रेमी जोड़े की शादी का नया मामला सामने आया है. जहां प्रेमी युगल के प्यार से परिवारवालों की नाराजगी के बीच भी आखिर उसकी मोहब्बत मुकम्मल हो ही गई. दोनों के बीच इस शादी को प्रेमी युगल के परिवारवालों ने नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर थाना प्रभारी ने कराया. प्रेमी जोड़े ने अपने गांववालों और परिजनों के सामने ही शादी कर ली. इस बात को लेकर पुलिस की खूब सराहना की जा रही है.
इस बाबत थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बताया कि लड़की और लड़के दोनों के ही परिवार के लोग पंजाब में एक भट्टे पर काम कर करते हैं. युवक और युवती भी इसी भट्ठे पर काम करते हैं. इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे के साथ जीन-मरने का ख्वाब देखने लगे. लेकिन युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई और उसे अपने साथ गांव लेकर चले आए. ऐसे में जब युवती ने भी बगावती सुर अपनाया और अपने प्रेमी से ही शादी करने की बात की तो परिजनों ने उसपर कई सारी बंदिशों को थोप दिया और घर से बाहर निकलने की मनाही कर दी.
ऐसे में एक रात जब परिजन सो रहे थे तो ऐसे में सही मौका पर प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकल गई. लेकिन पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी ने रात को अकेली घूम रही लड़की को थाना इंचार्ज आनंद पोसवाल के पास ले गए, युवती ने थाने में अपने प्रेम प्रसंग की सारी कहानी बता दी, साथ ही अपने परिजनों के व्यवहार का भी जिक्र किया. इसके बाद युवती ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई की वे उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ कर दें.
इसके बाद चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान कंवरपाल को बुलाकर पूरे मामले को बताया और पुलिस ने प्रेमी जोड़े को शादी करने की सलाह दी. इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाकर मामले को शांत कराया गया और फिर गांववालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. बता दें कि पुलिस की इस मामले में लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.