Nagin Dance Ka Video Boy Dance Video Funny Dance Video Viral Video Boy Did Funny Nagin Dance At Wedding See Then What Happened Funny Video Went Viral
Nagin Dance Ka Video: नागिन डांस करते-करते टेंट पर चढ़ गया लड़का, फिर जो किया आप सोच भी नहीं सकते- देखें वीडियो
Nagin Dance Ka Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लड़का शादी के किसी कार्यक्रम में नागिन धुन पर बेकाबू हो जाता है. लड़का देखते ही देखते खतरनाक तरीके से नागिन डांस करने लगता है.
Nagin Dance Ka Video: शादियों में नागिन डांस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. धुन बजते ही कुछ लोग बेकाबू हो जाते हैं और ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट सकती है. सोशल मीडिया पर रोजाना इससे जुड़े कई वीडियो अपलोड होते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. अब फिर से नागिन डांस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का डीजे पर नागिन धुन बजते ही आपा खो देता है और ऐसी हरकत करने लगता है कि वहां मौजूद सभी लोगों के साथ इंटरनेट भी हैरान रह गया.
लड़के का खतरनाक नागिन डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लड़का शादी के किसी कार्यक्रम में नागिन धुन पर बेकाबू हो जाता है. लड़का देखते ही देखते खतरनाक तरीके से नागिन डांस करने लगता है. पहले वो रेंगते हुए टेंट के खंभे पर चढ़ जाता है और कुछ देर बाद दूसरे खंभे से उल्टा लटक जाता है. लड़के की इस हरकत पर लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया. सोशल मीडिया पर भी वीडियो आते ही वायरल हो गया है.
वीडियो में लड़का जिस तरह से नागिन डांस करता नजर आ रहा है वैसा नागिन डांस आपने निश्चित तौर पर पहले नहीं देखा होगा. इस वीडियो को sakhtindiaandnation.video नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो पर एक शख्स लिखते है, ‘बहुत ही भयानक नागिन है.’ एक और यूजर लिखते हैं, ‘बहुत खतरनाक जहरीला.’ एक और शख्स लिखते हैं, ‘अब क्या नागमणि लेकर मानेगा क्या.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.